नागपुर के धामनगांव में लगी भीषण आग (Image- Social Media) 
नागपुर

नागपुर के धामनगांव में लगी भीषण आग, सैकड़ों घर जलकर खाक, 3 लोगों की मौत, देखें खौफनाक मंजर का VIDEO

Dhamangaon Fire: नागपुर के भीवापुर तालुका के धामनगांव में भीषण आग से आधा गांव जलकर खाक हो गया। पुआल जलाने की वजह से फैली इस आग में 3 लोगों की मौत और भारी पशु हानि हुई है।

अर्पित शुक्ला

Nagpur Fire News: नागपुर जिले के भीवापुर तालुका के धामनगांव विद्यामंदिर में भीषण आग लग गई, जिससे गांव का आधा हिस्सा जलकर राख हो गया। आग में किसानों के गौशालाओं में बंधे पशु मारे गए और कई घर जलकर राख हो गए। किसानों को भारी नुकसान हुआ है और जिले के सभी हिस्सों से दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

धामनगांव विद्यामंदिर के पास एक खेत है। एक व्यक्ति ने खेत में पुआल जलाया। शाम को हल्की हवा चलने से जला हुआ पुआल गांव तक पहुंच गया। चूंकि गर्मी का मौसम था, इसलिए कई लोगों ने अपने घरों के सामने लकड़ियां इकट्ठा कर रखी थीं। इसी वजह से आग तेजी से फैल गई।

देखते ही देखते गांव के आधे से ज्यादा मिट्टी और फूस के मकान आग की चपेट में आ गए। घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार, अचानक लगी आग ने देखते ही देखते भयानक रूप ले लिया और हवा की गति के कारण पूरे गांव में तेजी से फैल गई। कई परिवारों को अपनी जान बचाने का समय नहीं मिला। घरों में रखा अनाज, कपड़े और अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गया। दावा किया जा रहा है कि इस हादसे में तीन लोगों की जलकर मौत हो गई है। हालांकि आधिकारिक तौर पर मौत की पुष्टि नहीं की गई है।

पशुओं की जलकर मौत

ऐसा बताया जा रहा है कि इस आग में गाय, बैल, बकरी आदि बड़ी संख्या में जानवरों की जलकर मौत हो गई है। इससे कृषि पर निर्भर नागरिकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। कई परिवार बेघर हो गए हैं और उन्हें आश्रय और भोजन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

आग बुझाने का काम जारी

घटना की सूचना मिलते ही नागपुर का स्थानीय प्रशासन और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, अब तक काफी नुकसान हो चुका है। ग्रामीणों ने भी अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। इस बीच, इस घटना से पूरा गांव सदमे में है और प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल पंचनामा तथा आर्थिक सहायता की मांग की जा रही है।

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध