घर के आंगन में मिले विस्फोटक (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

सीएम फडणवीस के शहर को दहलाने की साजिश? घर के आंगन में मिले 50 डेटोनेटर और 15 जिलेटिन, बाल-बाल बचा पूरा इलाका!

Nagpur Explosives News: नागपुर के सेंट्रल एवेन्यू पर मिला विस्फोटकों का जखीरा! 50 डेटोनेटर और 15 जिलेटिन छड़ें बरामद। CM सिटी में हड़कंप, जानें क्या है SBL एनर्जी कंपनी का कनेक्शन।

प्रिया जैस

Nagpur Police Investigation: सीएम देवेंद्र फडणवीस के नागपुर शहर में सबसे संवेदनशील माने जाने वाले सेंट्रल एवेन्यू रोड के दोसर भवन चौक पर विस्फोटकों का जखीरा मिलने से हड़कंप मच गया है। 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन बरामद किए गए। चौराहे के समीप रहने वाले उज्वल लांजेवार के घर के आंगन में यह विस्फोटक पाया गया।

नागपुर पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि विस्फोटक प्लास्टिक की थैली में कई दिनों से वहां पड़े थे। पहले कचरा समझकर उसे नजरअंदाज किया गया। मंगलवार की सुबह पेड़ों को पानी देते समय लांजेवार परिवार को कुछ डिटोनेटर और जिलेटिन की छड़ियां दिखाई दीं और यह मामला प्रकाश में आया।

...तो दहल जाता पूरा इलाका

खबर मिलते ही पुलिस ने तत्काल बीडीडीएस दस्ते को मौके पर बुला लिया। पहले तो कुछ करीब 15 डेटोनेटर और 3 कारट्रिज बरामद हुए। सुरक्षा के लिहाज से बम शोधक व नाशक दस्ते ने आस-पास के परिसर को भी खंगाला। महज 5 फुट की जगह पर प्लास्टिक की पन्नियों में डेटोनेटर और कारट्रिज मिलने लगे।

एसबीएल कंपनी से है कनेक्शन

सबसे गंभीर बात ये है कि 8 डेटोनेटर कनेक्टर पर फिट कर दिए गए थे। यह बेहद खतरनाक था, थोड़ी सी गलती और पूरा परिसर चमाकों की चपेट में आ जाता। जांच में पता चला कि सारा विस्फोटक राउलगांव में स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड एक्सप्लोसिव कंपनी का है।

यह वही विस्फोटक कंपनी है जहां विगत 1 मार्च को भयानक विस्फोट हुआ था। कंपनी में काम करने वाले 26 मजदूरों की मौत हो गई थी। पुलिस का कहना है कि कंपनी से पूरा रिकार्ड मांगा गया है। पेट्रोलियम व विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पेसी) के जरिए पूरी जांच की जाएगी।

Weather Today: उत्तराखंड से केरल-तमिलनाडु तक भारी बारिश, आंधी और बिजली का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

चुनाव आयोग की नियुक्ति से जुड़े कानून पर CJI सूर्यकांत का संकेत! क्या अब पलट सकता है कानून?

Nana Patekar Death: नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में गोवा में हुआ निधन

न पद की चाह, न सत्ता का मोह, फिर भी देश की राजनीति बदल दी, जानें जयप्रकाश नारायण को क्यों कहा जाता है लोकनायक

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज देशव्यापी प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी से कांग्रेस ने किया ब्लैक डे का ऐलान