SBL Blast में झुलसी एक और मां ने तोड़ा दम, 26 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा, 10 आरोपी गिरफ्तार, 11 फरार

SBL Energy Blast Death: SBL एनर्जी धमाके में एक और महिला की मौत, अब तक 26 ने गंवाई जान। 11 आरोपी गिरफ्तार, 10 विदेश फरार। यहां पढ़ें घटना की पूरी जानकारी।
SBL Energy blast death toll reaches 26 as another woman worker dies. 11 arrested, 10 suspects fled abroad. Get the latest updates here.
एसबीएल ब्लास्ट में झुलसी उषा रेवतकर की मौत (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nagpur Factory Explosion: काटोल तहसील के राऊलगांव क्षेत्र स्थित एस.बी.एल. एनर्जी लिमिटेड के विस्फोटक निर्माण कारखाने में 1 मार्च को हुए भीषण विस्फोट में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस दर्दनाक हादसे ने एक और महिला कामगार की मौत हो गई। कोंढाली के समीप दुधाला गांव निवासी उषा बालाजी रेवतकर (40) का गुरुवार की रात नागपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।

वे पिछले कई दिनों से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही थीं, लेकिन आखिरकार उनकी यह लड़ाई हार गईं। इस घटना के बाद अब मृतकों की संख्या 26 तक पहुंच गई हैं, जिससे पूरे काटोल क्षेत्र में शोक की लहर है। उषा रेवतकर अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। उनके निधन से इन मासूम बच्चों के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया। इस बीच दुधाला गांव के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

11 गिरफ्तार, 10 आरोपी अभी भी फरार

एसबीएल एनर्जी लिमिटेड एक्सप्लोसिव कंपनी में हुए बड़े धमाके के मामले में पुलिस ने कंपनी प्रशासन के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। इस मामले में कुल 21 लोगों के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किए गए थे। उनमें से पुलिस 11 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल रही है।

पता चला है कि बाकी 10 आरोपी विदेश चले गए हैं। उन्हें ढूंढने के लिए स्पेशल टीमें काम कर रही हैं और आगे की जांच चल रही है। इस बारे में जानकारी देते हुए कलमेश्वर पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कालबांडे ने कहा कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com