नागपुर अतिक्रमण, ट्रैफिक जाम, (प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

अतिक्रमण और ट्रैफिक जाम पर मनपा में घमासान, 'मिशन 100 डेज' से सख्ती का ऐलान; जनप्रतिनिधियों को भी चेतावनी

Nagpur Municipal Action Plan: नागपुर में अतिक्रमण और ट्रैफिक जाम पर मनपा में हंगामा। आयुक्त ने ‘मिशन 100 डेज’ अभियान का ऐलान किया, सख्त कार्रवाई के संकेत दिए।

अंकिता पटेल

Nagpur Traffic Congestion: नागपुर महानगर पालिका के सदन में शहर में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण, अवैध बाजारों और बेकाबू ट्रैफिक जाम के मुद्दे पर पार्षदों ने मनपा की सभा में प्रश्नोत्तर काल के दौरान प्रशासन को आड़े हाथों लिया। शहर की सड़कों और संकरी गलियों में पैदल चलने तक की जगह न बचने से नाराज पार्षदों के सवालों का जवाब देते हुए मनपा आयुक्त विपिन इटनकर ने अतिक्रमण के खिलाफ 'मिशन 100 डेज' नामक एक बड़े और सख्त अभियान की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में इसके परिणाम देखने को मिलेंगे, लेकिन उस समय यह हमारा आदमी है, इस तरह का जनप्रतिनिधियों का अनुरोध नहीं चलेगा। चर्चा में पार्षद भावना लोणारे, बंटी कुकडे, असलम खान, किशोर कुमेरिया, दिव्या घुरडे आदि ने हिस्सा लिया।

हॉकर्स का होगा पुनर्वास

इटनकर ने स्पष्ट किया कि केवल अतिक्रमण हटाना ही उद्देश्य नहीं है। शहर के फेरीवालों और गरीबों की रोजी-रोटी को ध्यान में रखते हुए टाउन वेडिंग कमेटी के प्रावधानों के तहत उन्हें चिन्हित खुली जगहों या नजूल की जमीनों पर अस्थायी रूप से स्थानांतरित करने की योजना आयुक्त विपिन भी बनाई जा रही है। आयुक्त ने सदन और नागरिकों से इस महा अभियान के लिए कुछ समय और सहयोग की अपील करते हुए जल्द ही सकारात्मक परिणाम देने का वादा किया।

अतिक्रमण उन्मूलन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सदन में पार्षद संजय कुमार बालपंडे ने गांधीबाग, राजवाड़ा पैलेस से गजीपेठ और किन्नर चौक के इलाकों की दयनीय स्थिति का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि इन इलाकों में शनिवार और रविवार को हजारों की संख्या में अवैध दुकाने लगती हैं, जिससे स्थानीय लोगों का 8-9 घंटे तक घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है।

प्रशासन की नाकामी की पोल खोलते हुए उन्होंने कहा कि पूरे एक साल में अतिक्रमण उन्मूलन विभाग ने केवल एक आपराधिक (फौजदारी) मामला दर्ज किया और मात्र 24,000 रुपये का जुर्माना उसूला, नगरसेवकों ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण उन्मूलन विभाग की गाडयिा सिर्फ दिखावे के लिए आती है। उनके आते ही ठेले वाले सामान लेकर गलियों में छिप जाते है और गाड़ी के जाते ही बाजार फिर से सज जाता है।

आयुक्त ने दी चेतावनी, अब नहीं चलेगा किसी का दबाव

सदन की तीखी प्रतिक्रिया और भावनाओं को देखते हुए आयुक्त ने विस्तृत जवाच दिया। उन्होंने माना कि यह एक गंभीर समस्या है और इसके स्थायी समाधान के लिए 'मिशन 100 डेज' शुरू किया जा रहा है।

8 श्रेणियों में होगी सख्त कार्रवाई अवैध होर्डिंग, फुटपाथ पर पक्के निर्माण, निवासी अतिक्रमण और सड़क किनारे ठेले लगाने वाली सहित कुल 8 अलग-अलग प्रकार के अतिक्रमण चिन्हित किए गए है।

53 अवैध बाजार विन्हित पूरे शहर में लग रहे 53 अवैध साप्ताहिक बाजारों की पहचान कर ली गई है, जिन्हें जल्द ही हटाया जाएगा।

त्रिस्तरीय मेगा ऑपरेशन अतिक्रमण हटाने के लिए अब मनपा अकेले नहीं, बल्कि पुलिस और राजस्व विभाग के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई करेगी।

इसके लिए बीएनएस और एनएमसी कानूनों का सख्ती से पालन किया जाएगा, ये मेरा आदमी है' वाली सिफारिशें होगी नामंजूर आयुक्त ने सदन में रफष्ट चेतावनी दी कि इस कार्रवाई के दौरान किसी भी नेता का फोन या राजनीतिक दबाव काम नहीं आएगा।

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल