नागपुर कोर्ट बम धमकी  (सोर्सः सोशल मीडिया)
नागपुर

नागपुर जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही खाली कराया गया परिसर

Nagpur Court Bomb Threat: नागपुर जिला एवं सत्र न्यायालय को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। नागपुर कोर्ट को पहले भी बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • नागपुर जिला एवं सत्र न्यायालय को गुरुवार सुबह 11.30 बजे धमकी भरा ईमेल मिला।

  • ईमेल में दोपहर 3.11 बजे न्यायालय को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी।

  • सूचना मिलते ही सदर पुलिस, बम निरोधक दस्ता, श्वान दल और अग्निशमन विभाग की टीमें पहुंचीं।

  • एहतियात के तौर पर न्यायाधीशों, वकीलों, कर्मचारियों और पक्षकारों को परिसर से बाहर निकाला गया।

Nagpur District Court: नागपुर जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से गुरुवार को न्याय मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल भेजकर न्यायालय में दोपहर को विस्फोट करने की चेतावनी दी थी। सूचना मिलते ही सदर पुलिस, श्वान दल और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर सघन तलाशी अभियान चलाया। हालांकि जांच में कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।

इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह 11.30 बजे के दौरान जिला न्यायालय के आधिकारिक ईमेल आईडी पर 'हनामेयर 5456' नामक जीमेल आईडी से धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। इसमें नागपुर जिला न्यायालय को दोपहर 3.11 बजे बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। इस ईमेल की प्रतिलिपि अन्य लोगों को भी भेजी गई थी।

पुलिसकर्मियों अलर्ट

बिल्कुल इसी तरह का ईमेल मुंबई के मेयर रितु तावड़े और बीएमसी को भी भेजा गया था। खबर मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची, न्यायालय में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को अलर्ट करने के साथ ही संदिग्ध वस्तु और लोगों की जांच शुरू की गई। बम शोधक एवं नाशक दस्ता, श्वान दल और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं, एहतियात के तौर पर न्यायालय परिसर खाली कराया गया।

न्यायालय का नियमित कामकाज प्रभावित

पुलिस टीमों ने न्यायालय को नई और पुरानी दोनों इमारतों के विभिन्न कक्षों की बारीकी से तलाशी ली। हालांकि कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, धमकी के बाद शुरू हुए तलाशी अभियान के चलते न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। एहतियात के तौर पर न्यायाधीशों, वकीलों, न्यायालयीन कर्मचारियों और पक्षकारों को परिसर से बाहर निकाला गया। इस पूरी प्रक्रिया के चलते कुछ समय तक न्यायालय का नियमित कामकाज प्रभावित रहा।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

नागपुर जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले 19 दिसंबर 2025 को जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आधिकारिक ईमेल पर धमकी भरा संदेश भेजा गय था। उसमे न्यायालय की इम्मारत में आरडीएक्स रखने और दोपहर 2 बजे तक विस्फोट करने की चेतावनी दी गई थी।

इसके बाद 19 अगस्त को शहर के 12 से 15 नामांकित स्कूलों के साथ नागपुर जिला न्यायालय को भी एक साथ बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। यह ईमेल खालिस्तानी संगठन के नाम से भेजा गया था, लगातार मिल रहीं इन धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

Peerzada Mohammad Sayeed Passes Away: कांग्रेस विधायक पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, अनंतनाग से थे MLA

Rain Alert: 27-28-29-30 नवंबर को भारी बारिश का हाई अलर्ट, 7 राज्यों में छाएगा घना कोहरा

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो