साइबर क्राइम (सौजन्य-सोशल मीडिया) (फाइल फोटो ) 
नागपुर

नागपुर में 'टिकटॉक' फ्रेंचाइजी के नाम पर ₹25 लाख की लूट, हांगकांग से आए एक मैसेज ने कर दिया कंगाल

Nagpur Cyber Crime: नागपुर में ठगी के दो बड़े मामले। टिकटॉक फ्रेंचाइजी के नाम पर ₹25 लाख और सोलर पैनल लगाने के बहाने बुजुर्ग महिला से ₹3 लाख की धोखाधड़ी। सावधान रहें।

प्रिया जैस

Nagpur Cyber Crime Fraud: नागपुर में टिकटॉक नाम की ई-कॉमर्स कंपनी की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को 25 लाख रुपये का चूना लगा दिया। साइबर पुलिस ने श्रद्धानगर, बरडे लेआउट निवासी कार्तिक वेलराज चेट्टियार (47) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। कथित आरोपियों में अदिति त्रिवेदी और अन्य का समावेश है।

जानकारी के अनुसार कार्तिक निजी संस्थान में काम करते हैं। विगत 30 जनवरी की रात 8 बजे उनके वॉट्सएप पर हांगकांग से अदिति त्रिवेदी नामक महिला का संदेश आया। उसने बताया कि पिछले दो वर्षों से वह ‘टिकटॉक’ के नाम से ऑनलाइन स्टोर्स चला रही है और यह एक ई-कॉमर्स फ्रेंचाइजी है। उसने कार्तिक से भी इस व्यवसाय में निवेश करने को कहा।

निवेश में अच्छे मुनाफे का दिया लालच

कार्तिक के सहमति देने के बाद आरोपी महिला ने उन्हें विभिन्न उत्पादों के फोटो भेजने शुरू कर दिए। निवेश करने पर अच्छा मुनाफा मिलने का लालच दिया। 19 फरवरी को दोपहर में उसने ‘टिकटॉक शॉप’ की एक लिंक भेजी और उस पर यूजरनेम व पासवर्ड सेट करने को कहा। कार्तिक ने निर्देशानुसार अपना खाता बना लिया।

इसके बाद अलग-अलग उत्पादों के नाम पर आरोपी द्वारा दिए गए बैंक खातों में कार्तिक से समय-समय पर कुल 25 लाख रुपये जमा कराए गए। उनके खाते में मुनाफा दिखाया भी गया लेकिन जब उन्होंने रकम निकालने की कोशिश की, तो उनसे और पैसे जमा करने के लिए कहा गया। तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

सोलर पैनल लगाने का झांसा देकर ठगी

नागपुर में घर पर सोलर पैनल लगाने के नाम पर एक युवक ने वृद्ध महिला को 3 लाख रुपये का चूना लगा दिया। यह मामला नंदनवन थाना क्षेत्र में सामने आया। पुलिस ने न्यू डायमंडनगर निवासी सीमा रामदास गजभिए (70) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। आरोपी सिंधी मेघे, वर्धा निवासी दर्शन रवींद्र सिरसोडे (33) बताया गया। सीमा को अपने घर पर सोलर पैनल लगवाने थे। मई 2025 में उन्होंने दर्शन से संपर्क किया।

दर्शन ने घर की छत पर सोलर सिस्टम लगाने का झांसा देकर उनसे समय-समय पर 3 लाख रुपये ले लिए। बाद में टालमटोल करता रहा और सारा पैसा पचा गया। कई महीने बीत गए और परेशान होकर सीमा ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है।

देश के सभी हाई कोर्ट को मिला स्थायी चीफ जस्टिस, सिफारिश के दौरान कई जगह फंसा था पेंच

गुरुग्राम में ऑपरेशन सफेद सागर के पूर्व सैनिक पर जानलेवा हमला, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद, FIR दर्ज

केरल में मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम का भव्य सम्मान, मिला शेख अबू बक्र एक्सीलेंस अवॉर्ड

IMD Alert: मानसून की विदाई से पहले बदला मौसम, यूपी-बिहार समेत 23 राज्यों में अलर्ट, तेज आंधी की चेतावनी

बंगाल में मदरसों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, मंत्री दिलीप घोष ने कहा- आतंकी हमले में रहा है मदरसे का शिक्षक