प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

सेंधमारी की वारदातों का आरोपी धरा गया, नागपुर पुलिस ने लगाया एमपीडीए

Nagpur News: नागपुर क्राइम ब्रांच यूनिट-2 ने सक्रिय सेंधमारी अपराधी मोहम्मद ओसामा रफीक पाटका को पकड़ा। आरोपी पर हत्या का प्रयास, लूटपाट और अन्य गंभीर आरोप हैं। नवंबर 2023 में एमपीडीए भी लगाया गया था।

आकाश मसने

Nagpur Crime News: नागपुर में सेंधमारी की वारदातों में सक्रिय हुए एक अपराधी को क्राइम ब्रांच यूनिट-2 की टीम ने पकड़ा। आरोपी के खिलाफ इसके पहले हत्या का प्रयास, पिस्तौल की नोक पर लूटपाट, आर्म्स एक्ट, मारपीट और अनैसर्गिक दुष्कर्म सहित गंभीर मामले दर्ज हैं। पकड़ा गया आरोपी स्वागतनगर, गिट्टीखदान निवासी मोहम्मद ओसामा रफीक पाटका (33) बताया गया।

नवंबर 2023 में पूर्व सीपी ने उसके खिलाफ एमपीडीए भी लगाया था। विगत 5 सितंबर की शाम पुलिस लाइन टाकली के समाधाननगर में रहने वाली संध्या जितेंद्र ठाकुर के घर में 6.18 लाख रुपये की चोरी हुई थी। गिट्टीखदान पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी फुटेज

नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जिससे ओसामा की परिसर में मौजूदगी का पता चला। वह पहले ही नामजद अपराधी होने के कारण पहचान हो गई। तत्काल पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। ओसामा ने ठाकुर के घर के अलावा शनिवार को सदर के आजाद चौक पर रहने वाली खुशी पिल्लई के घर पर भी सेंध लगाने की जानकारी दी।

प्राथमिक जांच में ही नागपुर पुलिस ने उससे 7 लाख रुपये का माल बरामद किया है। आगे की जांच गिट्टीखदान पुलिस कर रही है। इंस्पेक्टर महेश सागड़े, एपीआई गजानन चांभारे, हेड कांस्टेबल राजेश तिवारी, महेंद्र सड़माके, शैलेश जांभुलकर, प्रवीण शेलके, सुनील कुवर, संदीप पांडे, प्रवीण चव्हाण और विवेक श्रीपाद ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन