बम की धमकी (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर कोर्ट में RDX? बम से उड़ाने की मिली धमकी, मची अफरा-तफरी, जांच में जुटी पुलिस

Nagpur court bomb threat: नागपुर जिला अदालत को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, पुलिस और बम निरोधक टीम ने परिसर की तलाशी शुरू की। अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

प्रिया जैस

RDX threat Nagpur: नागपुर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब अदालत की ऑफिशियल ईमेल पर एक धमकी भरा मेल मिला। इस मेल में यह दावा किया गया कि सिविल लाइंस स्थित कोर्ट परिसर में 2 आरडीएक्स आधारित बम लगाए गए हैं, जो जल्द ही विस्फोट कर सकते हैं। ईमेल की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और अदालत परिसर की सुरक्षा तत्काल बढ़ा दी।

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन बागडे ने बताया कि यह ईमेल सुबह मिला, जिसमें अदालत भवन के अंदर विस्फोट होने की बात लिखी थी। इस धमकी ने न्यायालय परिसर में मौजूद वकीलों, कर्मचारियों और वादकारियों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और बम निरोधक दस्ता तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा और पूरे भवन की तलाशी शुरू कर दी।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि तलाशी प्रक्रिया काफी विस्तृत है और हर एक कमरे, रिकॉर्ड रूम, गैलरी और पार्किंग क्षेत्रों की जांच की जा रही है। अभी तक पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान अदालत परिसर को बैरिकेड कर दिया गया है और अंदर-बाहर जाने वालों की आवाजाही नियंत्रित की जा रही है।

अदालत परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के साथ-साथ साइबर सेल को भी जांच में शामिल किया गया है। ईमेल कहां से भेजा गया, किस आइपी एड्रेस से भेजा गया, और मेल के पीछे किस व्यक्ति या संगठन का हाथ हो सकता है, इसकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मेल की भाषा धमकी भरी है और विस्फोट का समय भी निकट बताया गया था।

अधिकारियों ने की अपील

अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें। जांच पूरी होने तक अदालत परिसर में कड़ी निगरानी जारी रहेगी। पुलिस का मानना है कि यह शरारत भी हो सकती है, लेकिन किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें