बाइक सवार को हॉकी स्टिक और रॉड से बेरहमी से पीटा। (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नागपुर

Nagpur News: बाइक सवार को हॉकी स्टिक और रॉड से बेरहमी से पीटा, बाइक को कट लगने को लेकर हुआ विवाद

क तेज़ रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, लेकिन गलती मानने के बजाय कार में सवार युवकों ने हॉकी स्टिक और लोहे की रॉड से बाइक सवार को इतनी बेरहमी से पीटा कि वह लहूलुहान हो गया।

आंचल लोखंडे

नागपुर: एक तेज़ रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, लेकिन गलती मानने के बजाय कार में सवार युवकों ने हॉकी स्टिक और लोहे की रॉड से बाइक सवार को इतनी बेरहमी से पीटा कि वह लहूलुहान हो गया। यह चौंकानेवाली घटना सदर थाना क्षेत्र के मंगलवार बाजार इलाके में घटी। घायल व्यक्ति का नाम राजेंद्र मोरे (50, सीताबर्डी) बताया गया है, जिनका इलाज मेयो अस्पताल में चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, राजेंद्र मोरे कळमेश्वर में नाश्ते की दुकान चलाते हैंन मंगलवार को दुकान बंद कर वे अपने बेटे के साथ बाइक से घर लौट रहे थेन जैसे ही वे मंगलवार बाजार से गुजर रहे थे, कार नंबर एमएच-40/सीक्यू-2931 के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मोरे और उनका बेटा सड़क पर गिर पड़े। कार से चार युवक उतरे और मदद करने की बजाय मोरे से बहस करने लगे। इसके बाद उन्होंने हॉकी और रॉड से हमला कर दिया।

आरोपी मौके से फरार

जब उन्होंने बेटे पर भी हमला करने की कोशिश की, तो वह डर के मारे मौके से भाग गया। इतना ही नहीं, मारपीट कर रहे युवकों ने फोन करके और लोगों को बुलाया, जिसके बाद लगभग 8–10 हमलावरों ने राजेंद्र मोरे को घेर लिया और सिर पर वार किए। उनका सिर फट गया और खून से लथपथ हो गए। मारपीट के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

राहगीरों ने बचाई जान

राहगीरों ने तत्काल उनकी मदद की, फुटपाथ पर बैठाया और पानी पिलाया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई और गंभीर रूप से घायल मोरे को तुरंत मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत अब स्थिर है और इलाज जारी है। वीडियो वायरल, आरोपियों की तलाश जारी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें