नागपुर आग, धामनगांव हादसा,(सोर्स: सौजन्य AI) 
नागपुर

नागपुर के धामनगांव में भीषण आग, खेतों की आग ने लिया विकराल रूप, गांव में मचा हड़कंप; कई घर जलकर राख

Nagpur Bhiwapur Fire Incident: नागपुर के भिवापुर तहसील के धामनगांव में भीषण आग से कई घर जलकर राख। खेतों में जलाई गई पराली से आग फैली, ग्रामीणों को जान बचाकर भागना पड़ा।

अंकिता पटेल

Nagpur Fire News: नागपुर शहर के भिवापुर तहसील के धामनगांव में भीषण आग लगने से गांव का चड़ा हिस्सा जलकर राख हो गया। पास के कृषि क्षेत्र से आग तेजी से फैली और कुछ ही मिनटों में घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग के कारण ग्रामीणों को जान बचाने के लिए घबराकर भागना पड़ा। सूत्रों के अनुसार, आग शाम करीब 6 बजे तब लगी जब कुछ ग्रामीणों ने पास के खेतों में सूखे कृषि अपशिष्ट जलाए, तेज हवाओं के कारण आग बेकाबू हो गई और गांव की ओर बढ़ने लगी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात होते-होते स्थिति और बिगड़ गई और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे पूरा गांव अंधेरे में डूब गया। आग तेजी से फैली और एक के बाद एक कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। मवेशियों के बाड़े और भंडारगृहों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया।

ग्रामीणों ने बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता और तेज हवाओं के कारण उनके प्रयास विफल रहे। खतरे को भांपते हुए लोग अपने घरों से बाहर भागे और जो कुछ भी हाथ लगा, उसे लेकर निकल पड़े। कई लोग बाल-बाल बच गए क्योंकि कुछ ही मिनटों में आग ने उनके घरों को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया था।

सांसद बर्वे पहुंचे घटनास्थल

आग की घटना से पूरे गांव में भगदड़ मच गई, एक के बाद एक दमकल वाहनी को घटनास्थल की ओर रवाना किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सांसद श्यामकुमार बर्वे भी घटनास्थल पर पहुंचे, उन्होंने पूरे गांव का मुआयना किया।

30 से अधिक घर सुलगे, लोग सुरक्षित

धामनगांव में लगी आग की घटना बेहद चिंताजनक है, है, गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नह नहीं हुआ, सभी लोग सुरक्षित है, जानवरों को भी बचा लिया गया, आग ने 30 से अधिक घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

- हर्ष पोद्दार, SP ग्रामीण पुलिस

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज