एयर इंडिया (सौजन्य-IANS) 
नागपुर

Air India: नागपुरवालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 1 दिसंबर से बेंगलुरु के लिए रोज़ 2 नई उड़ानें

Nagpur Bengaluru Flights: एयर इंडिया एक्सप्रेस 1 दिसंबर से नागपुर–बेंगलुरु के बीच रोज़ाना 2 उड़ानें शुरू करेगी। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह नया रूट शुरू किया गया।

प्रिया जैस

Bangalore Flight Schedule: एयर इंडिया एक्सप्रेस 1 दिसंबर से नागपुर और बेंगलुरु के बीच प्रतिदिन 2 उड़ानें शुरू करेगी। इससे बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों के लिए इंडिगो एयरलाइंस के अलावा एक और विकल्प उपलब्ध होगा। नागपुर से बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एयरलाइन ने इस रूट पर उड़ानें शुरू करने का फैसला किया। इंडिगो एयरलाइंस वर्तमान में नागपुर एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए उड़ानें संचालित करती है। यह उड़ान प्रतिदिन है। इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

बढ़ रही यात्रियों की संख्या

बेंगलुरु जाने वाले और वहां से नागपुर आने वाले यात्रियों की संख्या भी काफी है। यात्रियों की नियमित आवाजाही को ध्यान में रखते हुए एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 1 दिसंबर से यह उड़ान शुरू करने का फैसला किया है। एयरलाइन के अनुसार बेंगलुरु से नागपुर के लिए प्रतिदिन सुबह 7.25 बजे और शाम 6.30 बजे फ्लाइट उड़ान भरेगी। वहीं नागपुर से बेंगलुरु के लिए प्रतिदिन सुबह 10 बजे और रात 9.05 बजे एक उड़ान संचालित की जाएगी। नागपुर के शामिल होने से महाराष्ट्र में एयर इंडिया एक्सप्रेस का विस्तार हुआ है। वर्तमान में यह एयरलाइन कंपनी मुंबई से प्रति सप्ताह 130 से अधिक और पुणे से 90 से अधिक उड़ानें संचालित करती है।

शनिवार को भी उड़ानों में हुआ विलंब

दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम की तकनीकी खराबी का असर शनिवार को भी देखा गया। नागपुर आने वाले कई विमानों ने देरी से उड़ान भरी। दिल्ली से नागपुर आने वाली 3 उड़ानों में जहां विलंब हुआ वहीं यहां से जाने वाली उड़ानें भी अपने निर्धारित समय से देरी से उड़ीं। शनिवार को शाम 4 बजे दिल्ली से नागपुर आने वाली फ्लाइट क्रमांक 6ई-6696 अपने निर्धारित समय से 1 घंटा 20 मिनट देरी से पहुंची।

यात्रियों को हुई परेशानी

वहीं मुंबई से 4.35 बजे उड़ान भरकर यहां आने वाली फ्लाइट 6ई-6235 ने अपने निर्धारित समय से 1 घंटा देरी से 5.36 बजे उड़ान भरी। इसी तरह इंदौर-नागपुर फ्लाइट 6ई-7037 भी पौन घंटा देरी से पहुंची। वहीं दिल्ली और मुंबई से शनिवार देर रात नागपुर आने वाली फ्लाइट भी 1 से 2 घंटा देरी से पहुंचीं। इसमें दिल्ली-नागपुर 6ई-6529 उड़ान को 2 घंटा 10 मिनट का विलंब हुआ।

वहीं रात 9.15 वाली इंडिगो की उड़ान को आने में 1 घंटा विलंब हुआ। मुंबई से नागपुर आने वाली फ्लाइट 6ई-686 भी 1 घंटे से विलंब से पहुंची। दिल्ली एयरपोर्ट की तकनीकी खराबी दूसरे दिन भी रहने से यात्रियों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ा। समय पर फ्लाइट के उड़ान नहीं भरने से यात्रियों में काफी नाराजगी है।

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी