नागपुर पुलिस ने निकाली हत्या के आरोपियों की परेड (फोटो क्रेडिट-X) 
नागपुर

नागपुर में ऑटो चालक हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा! पुलिस ने 7 आरोपियों की घसीटते हुए निकाली परेड

Nagpur Auto Driver Murder Police Parade: महाराष्ट्र के नागपुर में ऑटो चालक की हत्या के 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर गोरेवाड़ा रोड पर आरोपियों का जुलूस (परेड) निकाला।

अनिल सिंह

Nagpur Auto Driver Murder: नागपुर के मानकापुर थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले हुई एक ऑटो चालक की निर्मम हत्या और लूटपाट की वारदात को सुलझाते हुए नागपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले की त्वरित जांच करते हुए महज कुछ ही घंटों के भीतर इस सनसनीखेज वारदात में शामिल सभी 7 आरोपियों को दबोच लिया।

अपराधियों में कानून का खौफ पैदा करने और आम जनता का विश्वास बहाली के उद्देश्य से पुलिस ने गिरफ्तार सभी सातों आरोपियों को गोरेवाड़ा रोड और आसपास के अपराध स्थलों पर घसीटते हुए उनकी सार्वजनिक परेड निकाली। इस दौरान सड़क पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

डिलीवरी बॉय को लूटा, ऑटो चालक की ली जान

पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार, तीन दिन पहले इन सातों शातिर आरोपियों ने मानकापुर इलाके के सुनसान रास्तों पर एक के बाद एक दो वारदातों को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी थी। आरोपियों ने सबसे पहले काम खत्म कर लौट रहे एक डिलीवरी बॉय को घेरकर उसकी जमकर पिटाई की और उससे एक हजार रुपये नकद लूट लिए।

इसके तुरंत बाद, कैटरिंग का काम निपटाकर अपने ऑटो से घर लौट रहे एक निर्दोष ऑटो चालक का रास्ता इन बदमाशों ने रोक लिया। जब ऑटो चालक ने लूटपाट का विरोध किया, तो आरोपियों ने धारदार हथियारों से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए थे।

त्वरित कार्रवाई और मानकापुर में पुलिस परेड

वारदात की खबर मिलते ही नागपुर पुलिस कमिश्नरेट और मानकापुर थाने की टीमों ने विशेष अभियान चलाकर सभी 7 आरोपियों को अलग-अलग ठिकानों से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम आरोपियों को उसी इलाके में ले गई, जहां उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था और जहां से वे भागे थे।

गोरेवाड़ा रोड पर जब पुलिस ने आरोपियों को घसीटते हुए पैदल परेड कराई, तो वहां हजारों स्थानीय निवासियों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान गुस्से से आगबबूला हुई भीड़ ने आरोपियों को पीटने और उन पर हमला करने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपियों को सुरक्षित गाड़ी में बैठाया।

गश्त बढ़ाने की मांग; पुलिस कर रही है आगे की गहन जांच

नागपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। पुलिस को अंदेशा है कि पूछताछ में इलाके में हुई अन्य चोरी और छिनैती की वारदातों के बड़े खुलासे हो सकते हैं।

दूसरी ओर, इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद नागपुर शहर के ऑटो चालकों, डिलीवरी बॉयज और छोटे व्यावसायिक वाहन चालकों में अपनी सुरक्षा को लेकर भारी चिंता देखी जा रही है। स्थानीय संगठनों और चालकों ने मांग की है कि रात के समय सुनसान और बाहरी इलाकों में पुलिस की पेट्रोलिंग (गश्त) को और अधिक सख्त व प्रभावी बनाया जाए।

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद