सिटी बस हड़ताल (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नागपुर

सिटी बस हड़ताल : झुका प्रशासन, 2 दिन में अंतिम समाधान का लिखित आश्वासन

Nagpur city bus strike: नागपुर में आपली बस चालकों व कंडक्टरों की हड़ताल के बाद मनपा प्रशासन झुका। 2 दिनों में अंतिम समाधान का लिखित आश्वासन मिलने रे बाद संचालन प्रभावित रहा।

आंचल लोखंडे

Nagpur News: सोमवार सुबह से मोरभवन बस डिपो के पास लोगों की भारी भीड़ जमा होना शुरू हो गई, जब आपली बस के ड्राइवर और कंडक्टर अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर आंदोलन पर उतर आए। मनपा के परिवहन विभाग ने यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए पूरी तैयारी की थी, लेकिन बड़ी संख्या में ड्राइवर और कंडक्टरों के हड़ताल में शामिल होने से बस संचालन प्रभावित हुआ।

मनपा प्रशासन की ओर से 2 दिनों के भीतर अंतिम समाधान निकालने का लिखित आश्वासन दिया गया, लेकिन आश्वासन देर शाम मिला जिसके कारण कई ड्राइवर और कंडक्टर ड्यूटी पर वापस नहीं लौट सके। फलस्वरूप शहर के कई इलाकों में बसों का संचालन दिनभर बाधित रहा। देर रात आयुक्त अभिजीत चौधरी और परिवहन उपायुक्त चासणकर के साथ सकारात्मक चर्चा के बाद हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की गई।

मनपा में पुख्ता पुलिस बंदोबस्त

घोषणा के अनुसार ‘आपली बस’ के चालक-वाहक और राष्ट्रवादी कांग्रेस के 300 से अधिक कार्यकर्ता मोटरसाइकिल रैली के साथ महानगरपालिका मुख्यालय पहुंचे। प्रवेश द्वार पर भारी पुलिस बंदोबस्त मौजूद होने के बावजूद आंदोलनकारियों ने सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन किया। दबाव बढ़ते ही आयुक्त ने तुरंत प्रतिनिधिमंडल को चर्चा के लिए आमंत्रित किया। बातचीत के दौरान प्रशासन ने कुछ तत्काल मांगों को तुरंत पूरा करने पर सहमति जताई। सबसे महत्वपूर्ण रूप से आयुक्त ने लिखित आश्वासन दिया कि वेतन बकाया और शेष लंबित मुद्दों पर अगले 2 दिनों में उच्च-स्तरीय बैठक आयोजित कर अंतिम समाधान निकाला जाएगा।

तो आंदोलन की अगली दिशा तय होगी

सूत्रों के अनुसार प्रस्तावित बैठक में बस ऑपरेटर, राकां कार्याध्यक्ष श्रीकांत शिवणकर और यूनियन के नेता शामिल रहेंगे। प्रशासन के सकारात्मक रुख और 2 दिनों में अंतिम समाधान के आश्वासन के चलते राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कामगार व वाहतूक सेल ने फिलहाल आंदोलन अस्थायी रूप से स्थगित किया है।

बैठक के निष्कर्षों के आधार पर ही आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी। इस दौरान शहर कार्याध्यक्ष श्रीकांत शिवणकर, ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजाभाऊ टाकसाडे, विशाल खांडेकर, राकेश घोसेकर, विवेक वानखेड़े, माधुरी पालीवार, मुकेश रेवतकर, राजू मिश्रा, एकनाथ फलके, राजेश समर्थ, अविनाश पार्डीकर, कनीजा बेगम, शहाजा बाजी, मुमताज बाजी, दीपक लाडसे, आकाश चिमणकर सहित सैकड़ों पदाधिकारी तथा बस चालक-मालक-कर्मचारी उपस्थित थे।

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी

हिल काउंसिल चुनाव का विरोध पड़ा भारी? सोनम वांगचुक 60 दिनों के लिए हाउस अरेस्ट, जाने क्या है पूरा मामला

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जा रहा अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

श्रीगंगानगर ब्लास्ट: प्यार और पैसों के जाल में फंसाकर ISI ने रची रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश, दो गिरफ्तार

कीड़े-मकोड़ों से राहत और पक्के घर की सौगात, PM मोदी को यवतमाल के कृष्णा टेकाम ने सुनाई अपने नए घर की कहानी