नागपुर एयरपोर्ट पर सेंट्रल डोम के नवीनीकरण के चलते 16 नवंबर से पार्किंग और पिकअप व्यवस्था में अस्थायी बदलाव।
अराइवल पिकअप जोन बंद रहने पर सामान्य पार्किंग की लेन-2 में यात्रियों को लेना होगा।
अराइवल साइड से बाएं मुड़ने का रास्ता बंद, पार्किंग से बाहर निकलने के लिए गेट नंबर-2 निर्धारित।
Nagpur Airport Parking And Traffic Advisory: नागपुर एयरपोर्ट पर सेंट्रल डोम के नवीनीकरण कार्य के चलते 16 नवंबर से पिकअप, यातायात और पार्किंग व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किए गए हैं। अराइवल पिकअप जोन बंद रहने पर यात्रियों को सामान्य पार्किंग की लेन-2 से लिया जा सकेगा। वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने और एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अतिरिक्त समय रखने की सलाह दी गई है।
नागपुर एयरपोर्ट पर सेंट्रल डोम के नवीनीकरण कार्य के चलते 16 नवंबर से यात्रियों के पिकअप, यातायात आवागमन और पार्किंग व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किए गए हैं। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों की सुविधा के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें संभावित यातायात जाम को देखते हुए यात्रा की पहले से योजना बनाने और एयरपोर्ट पहुंचने के लिए पर्याप्त समय रखने की सलाह दी गई है।
जीएमआर के अनुसार, एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को लेने के लिए मौजूदा अराइवल पिकअप जोन अस्थायी रूप से बंद रह सकता है। ऐसी स्थिति में सभी पिकअप सामान्य पार्किंग क्षेत्र की लेन-2 में किए जाएंगे।
यात्रियों और वाहन चालकों को एयरपोर्ट परिसर में लगाए गए दिशा सूचक संकेतों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आवागमन व्यवस्थित बना रहे।
एयरपोर्ट साउथ मेट्रो स्टेशन से खामला की ओर अराइवल रोड के माध्यम से जाने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है। अराइवल साइड से बाएं मुड़ने का रास्ता अगली सूचना तक बंद रहेगा।
इसके अलावा, सामान्य पार्किंग क्षेत्र से बाहर निकलने वाले वाहनों को गेट क्रमांक-2 का उपयोग करना होगा। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले नए ट्रैफिक बदलावों का ध्यान रखें।
एयरपोर्ट प्रशासन ने विमान से रवाना होने वाले यात्रियों को संभावित ट्रैफिक जाम को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त समय लेकर पहुंचने की सलाह दी है। मौके पर लगाए गए संकेतों का पालन करने और कर्मचारियों के निर्देशों के अनुसार आवागमन करने की अपील की गई है।
इस व्यवस्था से संबंधित आगे की जानकारी नागपुर एयरपोर्ट के आधिकारिक माध्यमों से साझा की जाएगी।