मनपा आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

मनपा आयुक्त का 'अल्टीमेटम'! अप्रैल खत्म होने से पहले साफ करें नदियां, लापरवाही पर गिरेगी गाज

Nag River Cleaning Update: नागपुर की नाग और पीली नदी की सफाई 30 अप्रैल तक होगी पूरी! मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर के कड़े निर्देश- अतिक्रमण हटाएं और नदी का मार्ग गहरा करें।

प्रिया जैस

NMC River Cleaning Deadline: नागपुर महानगरपालिका द्वारा शहर में चलाए जा रहे नदी-नाला सफाई अभियान को गति देने के लिए मनपा आयुक्त डॉ। विपिन इटनकर ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने पावनगांव स्थित पीली और नाग नदी के संगम स्थल का निरीक्षण किया और स्पष्ट निर्देश दिए कि सफाई का संपूर्ण कार्य हर हाल में 30 अप्रैल तक पूर्ण किया जाए।

काम में तेजी लाने और अतिक्रमण हटाने का आदेश

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने प्रन्यास, एनएमआरडीए और मनपा के अधिकारियों को सफाई कार्य में अधिक तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने शहर और ग्रामीण तहसीलदारों को संयुक्त रूप से संगम स्थल की जमीन तो गहरा करने का निर्देश दिया, ताकि नदी के प्राकृतिक मार्ग को बाधा मुक्त किया जा सके। इसके साथ ही पावनगांव पुल के पास सड़क मरम्मत के अधूरे कार्य को भी तत्काल पूरा करने के निर्देश एनएमआरडीए के अधिकारियों को दिए गए हैं।

नालों की सुरक्षा दीवार और आधुनिक तकनीक पर जोर

मनपा आयुक्त ने धरमपेठ जोन के तहत आने वाले कृष्णनगर, आजादनगर, और गिट्टीखदान क्षेत्रों में नालों की सुरक्षा दीवार के निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नाला सुरक्षा के लिए आधुनिक तरीकों से दीवार का निर्माण किया जाए और नालों पर किए गए अतिक्रमण को तुरंत हटाया जाए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता मनोज तालेवार, सहायक आयुक्त विजय थूल, कार्यकारी अभियंता सचिन रक्षमवार, एनएमआरडीए के चिमणकर और भूमि अभिलेख विभाग के उप अधीक्षक विनोद मेरखेडे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ

भारत पर बढ़ा दुनिया का भरोसा! मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और तेज विकास ने बनाया निवेशकों की पहली पसंद

झूठ बोलने वाले नेताओं में राहुल गांधी का नाम सबसे ऊपर होगा... भाजपा विधायक राम कदम का तीखा हमला

Bhadohi Name Change: भदोही का नाम बदलकर अब होगा संत रविदास नगर, CM योगी का बड़ा ऐलान