शहर के विभिन्न हिस्सों में एक साथ अचानक निरीक्षण अभियान  प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
नागपुर

नागपुर मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर का बड़ा एक्शन! हाजिरी स्टैंड्स पर सर्जिकल स्ट्राइक, 89 कर्मचारी गैरहाजिर

Nagpur Municipal Corporation: नागपुर नगर निगम आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर के नेतृत्व में सुबह 6 बजे हाजिरी स्टैंड्स पर औचक निरीक्षण किया गया। 89 सफाईकर्मी के साथ जमादार भी देर से पहुंचे अथवा गैरहाजिर मिले।

प्रमोद यादव

NMC Cleanliness Drive: नागपुर जिले में बुधवार को उस समय सफाई कर्मचारियों में हड़कंप मच गया जब मनपा आयुक्त डॉ.विपिन इटनकर के अलावा मिलिंद मेश्राम सहित अन्य अतिरिक्त आयुक्त और उपायुक्त राजेश भगत, डॉ. गजेन्द्र महल्ले द्वारा हाजिरी स्टैंड पर सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने की खबर तमाम सफाई कर्मचारियों के मोबाइल में पहुंच गई।

देखते ही देखते कामकाज छोड़कर यहां-वहां भटक रहे कई सफाई कर्मचारी तुरंत प्रभाव से हाजिरी स्टैंड पहुंच गए, जबकि पहले से बिना सूचना छुट्टी मना रहे कर्मचारी अधिकारियों के पहुंचने तक हाजिरी स्टैंड तक पहुंच ही नहीं पाए। मनपा आयुक्त के निर्देश पर बुधवार, सुबह 6 बजे घनकचरा व्यवस्थापन विभाग की ओर से शहर के विभिन्न हिस्सों में एक साथ अचानक निरीक्षण अभियान चलाया गया।

अचानक हुई जांच में कुल 410 सफाई कर्मचारियों में से 89 कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। कई स्थानों पर सफाई कर्मचारियों की अनुपस्थिति के साथ ही उन्हें नियंत्रित करने वाले स्वच्छता निरीक्षक और जमादार भी देर से पहुंचे अथवा गैरहाजिर मिले।

न्यू मानकापुर में सबसे अधिक

मंगलवारी जोन के पागलखाना चौक, न्यू मानकापुर, प्रभाग क्रमांक 10 में निरीक्षण के दौरान सबसे अधिक अनुपस्थिति सामने आई। यहां कुल 89 सफाई कर्मचारियों में से 29 कर्मचारी गैरहाजिर मिले, जबकि 60 कर्मचारी उपस्थित थे।

विशेष बात यह रही कि जिस स्थान पर कर्मचारियों की उपस्थिति की निगरानी की जिम्मेदारी थी, वहां के स्वच्छता निरीक्षक रितेश उसरबसे भी गैरहाजिर पाए गए। इससे मनपा प्रशासन ने सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ निगरानी अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी गंभीरता से ध्यान देने के संकेत दिए हैं।

त्रिमूर्तिनगर में 31 में से 16 कर्मचारी अनुपस्थित

लक्ष्मीनगर जोन में अजनी चौक स्थित हनुमान मंदिर, प्रभाग क्रमांक 16 (क) के हाजिरी स्टैंड पर 26 कर्मचारियों में से केवल 14 उपस्थित मिले, जबकि 8 कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। इसी जोन के त्रिमूर्तिनगर चौक, प्रभाग क्रमांक 36 में स्थिति और

गंभीर रही। यहां 31 कर्मचारियों में से 16 कर्मचारी गैरहाजिर मिले, जबकि केवल 13 कर्मचारी उपस्थित थे। हालांकि माटे चौक के प्रभाग क्रमांक 37 (अ) और 37 (ब) में स्थिति तुलनात्मक रूप से बेहतर रही। यहां क्रमशः 25 में से 22 और 24 में से 22 सफाई कर्मचारी उपस्थित पाए गए।

गांधीबाग जोन में निरीक्षक देर से पहुंचे

गांधीबाग जोन के मोमिनपुरा स्थित यूनानी दवाखाना हाजिरी स्टैंड पर 72 में से 66 सफाई कर्मचारी उपस्थित थे। हालांकि यहां स्वच्छता निरीक्षक दीपक खरे सुबह 6.36 बजे पहुंचे। खापेकर मोहल्ला स्थित हाजिरी स्टैंड पर 69 में से 11 कर्मचारी गैरहाजिर मिले।

वहीं स्वच्छता निरीक्षक गोविंद शेट्टी सुबह 6.20 बजे पहुंचे। अचानक निरीक्षण में अधिकारियों की देरी सामने आने के बाद मनपा प्रशासन ने इस मामले को भी गंभीरता से लिया है।।

जमादार भी हाजिरी स्टैंड से नदारद

धंतोली जोन के त्रिशरण चौक स्थित हाजिरी स्टैंड पर 54 कर्मचारियों में से 48 उपस्थित और 2 गैरहाजिर पाए गए। हालांकि यहां तैनात जमादार अनूप तांबे हाजिरी स्टैंड पर उपस्थित नहीं थे।

इसी जोन के दूसरे हाजिरी स्टैंड पर 67 में से 57 कर्मचारी उपस्थित पाए गए। यहां जमादार सुबोध मेश्राम सुबह 6.30 बजे पहुंचे, जबकि अजय तांबे 6.05 बजे पहुंचे। निरीक्षण के निर्धारित समय के बाद अधिकारियों के पहुंचने को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।

निरीक्षकों और जमादारों पर 5,000 का जुर्माना

नागपुर मनपा आयुक्त डॉ.विपिन इटनकर के निरीक्षण के बाद उपायुक्त (घनकचरा व्यवस्थापन) राजेश भगत ने पूरी रिपोर्ट मनपा आयुक्त को सौंप दी है। रिपोर्ट में गैरहाजिर और देर से पहुंचने वाले कर्मचारियों-अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव रखा गया है।

प्रस्ताव के अनुसार, बिना अनुमति गैरहाजिर पाए जाने वाले स्वच्छता निरीक्षक और जमादारों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, वहीं देर से आने वाले निरीक्षक और जमादारों पर 5,000 रुपए का प्रशासनिक जुर्माना लगाने के साथ कड़ी चेतावनी देने का प्रस्ताव है।

सफाई कर्मियों पर 1,000 रुपए जुर्माना

बिनाअनुमति गैरहाजिर रहने वाले सफाई कर्मचारियों पर भी मनपा आयुक्त डॉ.विपिन इटनकर ने सख्ती का प्रस्ताव रखा है। ऐसे कर्मचारियों पर 1,000 रुपए का प्रशासनिक दंड लगाने और कड़ी चेतावनी देने की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।

प्रशासन का मानना है कि सफाई व्यवस्था सीधे शहर की स्वच्छता और नागरिकों के स्वास्थ्य से जुड़ी है। ऐसे में निर्धारित समय पर कर्मचारियों की उपस्थिति और उनके काम की निगरानी सुनिश्चित करना आवश्यक है।

एलपीजी ग्राहक हो जाए सतर्क! यदि आपने नहीं कराया आधार e-KYC तो बढ़ सकती है परेशानी, जानिए केवाईसी प्रोसेस

UPSC के 100 साल पूरे, PM नरेंद्र मोदी आज भारत मंडपम में होंगे शामिल, स्मारक सिक्का-डाक टिकट होगा जारी

माल उठाया लेकिन कभी पहुंचाया ही नहीं, चोरी के मामले में दो भारतीय दोषी करार! वारदात के लिए ऐसे करता था खेल

EXPLAINER: राहुल गांधी का बालाघाट दौरा, सरकार पर निशाना और आदिवासी सीटों का गणित; क्या है कांग्रेस की रणनीति?

Weather Alert: मानसून की विदाई के बीच मौसम का अलर्ट, 22 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ ओले गिरने के आसार