कृष्णा खोपड़े और मोहन मते (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

खोपड़े के रहते मते को भी बना दिया NIT ट्रस्टी, विधानमंडल सचिवालय के पत्र से नया पेंच, मचा हड़कंप

Mohan Mate made NIT Trustee: नागपुर सुधार प्रन्यास के ट्रस्टी के रूप में भाजपा विधायक कृष्णा खोपड़े की नियुक्ति होते हुए भी मोहन मते को जिम्मेदारी सौंपी गई। विधानमंडल सचिवालय के एक पत्र ने हड़कंप मचा।

प्रिया जैस

Nagpur News: नागपुर सुधार प्रन्यास के ट्रस्टी के रूप में भाजपा विधायक कृष्णा खोपड़े की नियुक्ति की गई थी। उसके बाद अब विधानमंडल सचिवालय के 25 अगस्त को जारी एक पत्र ने हड़कंप मचा दिया। इस पत्र में दक्षिण नागपुर से भाजपा विधायक मोहन मते की बतौर एनआईटी ट्रस्टी नियुक्ति का आदेश है।

महाराष्ट्र विधानमंडल सचिवालय के अवर सचिव देवडवार द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में उल्लेख है कि विधानसभा अध्यक्ष ने एनआईटी में विधानसभा के प्रतिनिधि के रूप में मोहन मते को नामनिर्देशित किया है। यह पत्र एनआईटी को प्राप्त हुआ है जिससे अधिकारी भी असमंजस में पड़ गई हैं। करीब 4 महीने पूर्व कृष्णा खोपड़े की नियुक्ति की गई थी और उन्होंने कई बैठकें भी ली हैं।

1 ही विधायक हो सकता ट्रस्टी

नियम यह है कि विधायक कोटे से एनआईटी में एक ही ट्रस्टी हो सकता है। मते की नियुक्ति की खबर फैलते ही उनके समर्थकों में हर्ष की लहर है तो खोपड़े समर्थकों में संभ्रम पैदा हो गया है। नियम से देखें तो किसी एक को ही यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। किसकी नियुक्ति रद्द की जाएगी, यह देखने वाली बात होगी। एक की नियुक्ति के बाद दूसरे की नियुक्ति का पत्र कैसे जारी किया गया? यह आश्चर्यजनक माना जा रहा है। क्या गफलत हुई या फिर इसके पीछे भी कुछ चल रहा है, इस पर कयास लगने शुरू हो गए हैं।

चोरों ने घर में लगाई सेंध

नागपुर के अजनी थाना क्षेत्र में चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर नकद और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने काशीनगर, शताब्दी चौक निवासी शशांक शैलेंद्र सिंह चौहान (32) की शिकायत पर मामला दर्ज किया। विगत 6 सितंबर को शशांक अपने घर पर ताला लगाकर परिवार के साथ शहर से बाहर गए थे। इसी बीच चोरों ने ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया। अलमारी से 20,000 रुपये और 32 ग्राम सोने के जेवरात सहित 1.48 लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। घर लौटने पर शशांक को चोरी का पता चला और पुलिस से शिकायत की।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस