नागपुर मेट्रो चरण 1 सोर्स- सोशल मीडिया
नागपुर

महा-मेट्रो को मनपा का तोहफा! व्यावसायिक विकास के लिए मालिकाना हक पर मिलेंगी कीमती जमीनें, जानिए पूरा प्लान

Nagpur Metro Land: नागपुर मनपा ने मेट्रो रेल परियोजना के चरण-1 को गति देने के लिए अहम जमीनें महा-मेट्रो को फ्री-होल्ड आधार पर हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

अंकिता पटेल

Nagpur Metro NMC Land Transfer: मेट्रो रेल परियोजना (चरण-1) को गति देने और इसके व्यावसायिक विकास के लिए नागपुर महानगरपालिका ने अपनी अहम जमीनों को महा-मेट्रो को 'फ्री-होल्ड' (मालिकाना हक) आधार पर हस्तांतरित करने का निर्णय लिया है। गुरुवार को हुई मनपा की सभा में रखे गए प्रस्ताव को हरी झंडी प्रदान की गई। इस बहुप्रतीक्षित कदम से मेट्रो के बुनियादी ढांचे और वित्तीय सुदृढ़ीकरण को बड़ा बल मिलेगा।

पूरी योजना में मनपा के 5 प्रतिशत वित्तीय योगदान के तहत उसे कुल 434 करोड़ रुपये देने हैं। इनमें से 73 करोड़ रुपये पूंजीगत कार्यों के लिए और 361 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण के लिए उपलब्ध कराए जाने हैं। दोनों संस्थाओं के बीच 15 जनवरी 2019 को एक समझौता भी हस्ताक्षरित हो चुका है।

99 साल की लीज अब बनेगी फ्री-होल्ड

मेट्रो के अंतरराष्ट्रीय बैंकों से लिए गए कर्ज को चुकाने और परियोजना के व्यावसायिक दृष्टिकोण से विकास के लिए 99 वर्ष की लीज पर दी गई मनपा की जमीनों को बिना शर्त 'फ्री-होल्ड' करने का प्रस्ताव लाया गया है। राज्य सरकार के 28 अप्रैल 2025 के निर्णय के अनुसार महाराष्ट्र महानगरपालिका अधिनियम 1949 की धारा 450 (अ) के तहत इस हस्तांतरण को मान्यता दी गई है।

74 करोड़ की जमीन हो चुकी है हस्तांतरित

प्रस्ताव को मंजूरी देते समय पूरी जानकारी सदन में रखी गई। प्रस्ताव के अनुसार 31 मार्च 2024 तक मनपा ने 73 करोड़ रुपये के पूंजीगत योगदान में से 15 करोड़ रुपये महा-मेट्रो को दे दिए हैं।

इसके अलावा इसी तारीख तक 'TOD Premium' के अंतर्गत 14.81 करोड़ रुपये भी महा-मेट्रो को सौंपे जा चुके हैं। भूमि अधिग्रहण के 361 करोड़ रुपये के हिस्से में से अब तक 74.21 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन हस्तांतरित की गई है।

महा-मेट्रो को दी गईं मनपा की 8 जगहें

इससे पूर्व चरण-1 के लिए नागपुर मनपा की 8 जगहें महा-मेट्रो को दी गई थीं, जिनसे प्राप्त लाभ का 50% मनपा को मिलेगा इन जमीनी का 69,74,84,906 रुपये का मूल्यांकन समायोजित किया जाना है।

इसके साथ ही टेलीफोन एक्सचेंज चौक की जमीन का 8 वर्ष का किराया 93,09,544 रुपये और 489 वर्गमीटर की एक अन्य जमीन के 4,23,47,400 रुपये मिलाकर कुल 74,91,41,850 रुपये की राशि महा-मेट्रो के पास समायोजित होना आवश्यक है।

6 संपत्तियों का कुल मूल्यांकन 64.54 करोड़

पुराना जलप्रदाय कार्यालय, सीताबडीं 4662.00 वर्गमीटर जमीन, जिसका मूल्यांकन 39,66,69,300 रुपये है। (10% रूपांतरण प्रीमियम 3,96,66,930 रुपये)।

  • खोवा बाजार, कॉटन मार्केट (पिलर की जगह) 47.20 वर्गमीटर, मूल्यांकन 34,73,448 रुपये। (प्रीमियम 3,47,344 रुपये)।

  • मनपा हिंदी भाषी स्कूल, कॉटन मार्केट 662.68 वर्गमीटर, मूल्यांकन 3,51,15,413 रुपये। (प्रीमियम 35, 11,541 रुपये)।

  • माता मंदिर, वर्धा रोड 1000.00 वर्गमीटर, मूल्यांकन 4,69,50,000 रुपये। (प्रीमियमः 46,95,000 रुपये)।

  • इंदिरा गांधी अस्पताल, अंबाझरी 193.34 वर्गमीटर, मूल्यांकन 1,19,31,011 रुपये। (प्रीमियमः 11,93, 101 रुपये)।

  • तुलसी हिंदी प्राथमिक स्कूल, सीताबर्डी 1828.56 वर्गमीटर, मूल्यांकन 15,10,39,056 रुपये। (प्रीमियम 1,51,03,905 रुपये)।

युवा वोटर्स पर BJP की नजर, नई टीम की पहली बैठक में आउटरीच रणनीति पर चर्चा, पीएम मोदी होंगे शामिल

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

राहुल vs NDA: गिरिराज सिंह समेत BJP नेताओं ने राहुल को घेरा, बोले- सोनिया गांधी ने 15 साल नहीं ली नागरिकता

बच्चों को भूलकर भी न दें सर्दी-जुकाम की ये दवाएं, केंद्र सरकार ने कफ सिरप्स पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें