पार्षद धर्मपाल मेश्राम (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

मनपा चुनाव : मतदाता सूची में मृतकों के भी नाम, भाजपा के विधायकों, पूर्व पार्षदों सहित सभी परेशान

Nagpur Municipal Election: नागपुर मनपा चुनाव में मतदाता सूची की भारी गड़बड़ियां उजागर हुई। मृतकों के नाम से लेकर प्रभागों में गलत एंट्री तक, 880 से अधिक आपत्तियां दर्ज।

प्रिया जैस

Voter List Errors: नागपुर। एक ओर जहां मनपा चुनाव को लेकर नागपुर महानगरपालिका में तय 50 प्रतिशत से अधिक आरक्षण होने के कारण ग्रहण लग गया है वहीं दूसरी ओर मतदाता सूची में भी लगातार खामियां उजागर होने से प्रशासन के माथे पर पसीना छूट रहा है। आलम यह है कि न केवल विरोधी दल बल्कि सत्तापक्ष भारतीय जनता पार्टी के विधायकों से लेकर पूर्व पार्षदों तक इस तरह की मतदाता सूची के कारण परेशान हैं।

इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब प्रभाग-26 में वाठोडा की मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी होने की आपत्ति जताते हुए पूर्व पार्षद धर्मपाल मेश्राम ने मनपा को पत्र दिया है। इसी तरह से मतदाता सूची में 100 से अधिक मृतकों के नाम होने का बहुजन समाज पार्टी की ओर से खुलासा किया गया है।

प्रशासन का बढ़ेगा सिरदर्द

जानकारों की मानें तो पहली बार मनपा प्रशासन को मतदाता सूची में हुई खामियों में अपने स्तर पर सुधार करने की स्वतंत्रता चुनाव आयोग की ओर से दी गई है किंतु पहले की सूची भी मनपा ने ही तैयार किए जाने के कारण नई सूची सटीक होने पर आशंका जताई जा रही है। अब मतदाता सूची पर आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय बढ़ाए जाने के कारण लगातार बढ़ते आंकड़ों से प्रशासन का सिरदर्द भी बढ़ने से इनकार नहीं किया जा सकता है। धर्मपाल मेश्राम ने बताया कि प्रभाग-26 के कुछ बूथों की मतदाता सूची के नाम दूसरे प्रभागों में चले जाने का खुलासा हो रहा है। उदाहरण के तौर पर प्रभाग-26 के बूथ नंबर 186 में के 466 मतदाता, बूथ नंबर 334 के सभी मतदाता और बूथ नंबर 250, 249, 236, 235, 288 के कई मतदाताओं के नाम प्रभाग-25 और प्रभाग-23 में शामिल कर दिए गए हैं।

मृत मतदाताओं के नाम की सूची

बहुजन समाज पार्टी की ओर से प्रभाग-33 की प्रारूप मतदाता सूची में 100 से अधिक मृत मतदाता होने का खुलासा किया गया। यहां तक कि पार्टी की ओर से इन मृत मतदाताओं के नामों की सूची ही उजागर कर दी गई। न्यू कैलाशनगर में इस तरह की दूषित मतदाता सूची के कारण तरह-तरह की अफवाहों का बाजार भी गर्म है।

अब तक 880 आपत्तियां दर्ज

जोन आपत्तियां
मुख्यालय 3
लक्ष्मीनगर 517
धरमपेठ 5
हनुमाननगर 52
धंतोली 19
नेहरूनगर 33
गांधीबाग 29
सतरंजीपुरा 30
लकड़गंज 40
आसीनगर 93
मंगलवारी 59

नेताओं पर चढ़ा 80s रेट्रो ट्रेंड का खुमार, चिराग से थरूर तक दिखा जबरदस्त अंदाज; तस्वीरें हुईं वायरल

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता

लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारी में जुटी BJP, 7 मोर्चों के प्रभारी नियुक्त; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

BRICS पर चिदंबरम के बयान से सियासी घमासान, BJP ने बताया नाराज फूफा, कहा- कांग्रेस को FOMO का सता रहा डर

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को रेलवे का बड़ा तोहफा, 4 नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, चेक करें रूट, नंबर और टाइमिंग