कांग्रेस का रास्ता रोको आंदोलन (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

मानकापुर स्कूल वैन हादसे का जिम्मेदार कौन? कांग्रेस ने दोषी के खिलाफ छेड़ा रास्ता रोको आंदोलन

Mankapur School Van Accident: मानकापुर फ्लाईओवर पर स्कूल वैन हादसे के बाद लोगों में आक्रोश की लहर दौड़ी। कांग्रेस ने जिम्मेदारों के खिलाफ रास्ता रोको आंदोलन छेड़ दिया और मामला दर्ज करने की मांग की।

प्रिया जैस

Nagpur News: नागपुर के मानकापुर में स्कूल वैन हादसे की जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता प्रमोद सिंह ठाकुर अपने साथियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने जख्मियों को अस्पताल पहुंचाने में राहत कार्य में सहयोग किया। प्रशासन की लापरवाही से 2 जिंदगियां खत्म होने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का रोष सातवें आसमान पर था। उन्होंने रास्ता रोका आंदोलन कर जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस नेताओं ने हादसे के लिए निर्माण कर रही कंपनी को जिम्मेदार बताया। उन्होंने संबंधित कंपनी के अधिकारी को घटनास्थल पर बुलाने और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की। ठाकुर ने बताया कि यह दुर्घटना मुख्यतः सड़क मरम्मत कार्य की लापरवाही के कारण हुई है। ओरिएण्टल कंपनी पिछले 5-6 महीनों से मानकापुर ब्रिज पर मरम्मत कार्य को अत्यंत धीमी गति से चला रही है।

यह मार्ग अत्यधिक व्यस्त है, जहां से प्रतिदिन लगभग 300 से 400 स्कूल बसों की आवाजाही होती है। यदि सड़क की यही स्थिति रही तो और भी गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं। आंदोलन में ओम तिवस्कर, समीर रॉय, रोहित यादव, रितेश गोटे, शैलेश रंगारी, सुशील साखरे, इस्माईल शेख, अभिषेक सेठी, रुपेश नितनवरे आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ठेकेदार पर दर्ज हो मामला - ठाकरे

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के महासचिव केतन ठाकरे ने इस हादसे को मानवभूल बताते हुए फ्लाईओवर के सुधार कार्य में देरी पर ठेकेदार पर मामला दर्ज कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस हादसे में एक चालक की जान गई और बच्चों का जीवन खतरे में पड़ा है। यह केवल दुर्घटना नहीं बल्कि मानवजनित आपदा है। सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिम्मेदार ठेकेदार और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के खिलाफ तुरंत आपराधिक मामला दर्ज होना चाहिए।

उन्होंने हॉस्पिटल जाकर घायल बच्चों से मुलाकात भी की। ठाकरे ने चेतावनी दी कि आगामी नवरात्रि पर्व पर लाखों श्रद्धालु कोराडी मंदिर की ओर इसी मार्ग से आवागमन करेंगे। ऐसे में पुल पर जारी काम को युद्ध स्तर पर पूरा करना होगा और दोनों ओर से यातायात खोलना होगा। उन्होंने कहा कि आगे और दुर्घटनाएं टालने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और यातायात पुलिस को तत्काल ठोस कदम उठाने होंगे।

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?