-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Silver Broke All Records First Time In History Price Reached Rs 129100 Per Kg
चांदी ने पकड़ी रॉकेट की रफ्तार, इतिहास में पहली बार तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, दिवाली तक इतना होगा रेट
- Written By: प्रिया जैस
Silver Break Record: चांदी ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़कर बड़ी उछाल मारी है। सोना और चांदी के भाव को देखकर जनता में निराशा है। इस बार दिवाली तक रिकॉर्ड तोड़ कर कुछ इस प्रकार रेट हो जाएंगे।

चांदी ने तोड़े रिकॉर्ड (डिजाइन फोटो)
Gold-Silver Rate: सोने और चांदी के भाव रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। दोनों की कीमतें रॉकेट की रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं। मार्केट में रोज सोना और चांदी के दाम बढ़ रहे हैं। ऐसे में ग्राहक असमंजस में पड़ चुके हैं कि सोने और चांदी की कीमत जिस तरीके से बढ़ रही हैं क्या इसी तरीके से भाव घटेगा या फिर बढ़ता चला जाएगा। लगातार बढ़ती चली जा रही कीमतों को देखते हुए ग्राहक हैरान होने के साथ परेशान भी हैं।
शुक्रवार को एक दिन में ही चांदी 3,900 रुपये उछलकर 1,29,100 रुपये प्रति किलोग्राम के अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई जो कि गुरुवार को 1,25,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। वहीं सोना 600 रुपये महंगा होकर 1,09,900 रुपये के सर्वकालिक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सोने और चांदी के बढ़ते भाव को देखते हुए लगता है कि अब यह दोनों मध्यमवर्गीय परिवार के बस में रह ही नहीं गये हैं। इन दोनों ने लोगों का टेंशन बढ़ा दिया है।
दिवाली तक सोना हो जाएगा 1.20 लाख के पार
सराफा व्यापारियों के अनुसार जिस तरीके से मार्केट में सोने और चांदी के भाव में तेजी आई है, ऐसी स्थिति आज तक नहीं बनी। सोने और चांदी के भाव में दिवाली के पहले मार्केट में और भी ज्यादा उछाल आएगा जिसके चलते दिवाली तक सोने और चांदी की कीमत अचानक से बढ़ेगी।
सम्बंधित ख़बरें
बुआई संकट के बीच नागपुर के किसानों को बड़ी राहत! ‘पीएम किसान’ की 23वीं किस्त जारी, खातों में पहुंचे 35 करोड़
क्षमता 4 की, पैसेंजर 8! नागपुर के ऑटो व ई-रिक्शा चालकों का अनोखा गणित- ड्राइवर की गोद को छोड़कर हर जगह है सीट!
‘कामराज’ कैप्सूल और नकली एलोपैथिक दवाओं का खुलासा, कई राज्यों तक फैला था नेटवर्क
नीट परीक्षा अपडेट: परीक्षा के मद्देनजर 20-21 जून को मेडिकल हॉस्टल बंद रखने के निर्देश, छात्र संगठन में आक्रोश
जहां सोने की कीमत 1 लाख 20 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत डेढ़ लाख रुपए किलो तक देखने को मिल सकती है। हालांकि इस दौरान ट्रंप का टैरिफ या अन्य कारणों से भाव कम होते हैं तब 2,000 से लेकर 3,000 रुपए तक का अंतर भाव में जरूर देखा जा सकता है लेकिन सोने और चांदी के दाम बढ़ना तय है।
यह भी पढ़ें – घरेलू निवेशकों ने संभाला मोर्चा, FPI की बिकवाली रहा बेअसर; जीएसटी रिफॉर्म से बाजार को मजबूती
दाम के कम होने की उम्मीद नहीं
व्यापारी बताते हैं कि सोने और चांदी के भाव बढ़ते और घटते रहते हैं लेकिन जिस तरीके से वर्तमान में सोने और चांदी के भाव प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं, ऐसा कभी देखने को नहीं मिला। पहले 200 से लेकर 300 रुपए तक की मामूली बढ़ोतरी देखने को मिलती थी लेकिन अब रोज 1,000 से लेकर 3,000 रुपए तक सोने और चांदी के दाम उछल रहे हैं जिससे मार्केट भी प्रभावित हुआ है। हालांकि उम्मीद न के बराबर ही है कि आने वाले समय में सोने और चांदी के दाम कम होंगे।
Silver broke all records first time in history price reached rs 129100 per kg
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बुआई संकट के बीच नागपुर के किसानों को बड़ी राहत! ‘पीएम किसान’ की 23वीं किस्त जारी, खातों में पहुंचे 35 करोड़
Jun 21, 2026 | 01:13 PMसीएम ग्रिड योजना में लापरवाही पर फूटा नगर आयुक्त का गुस्सा, लगया 3 लाख का जुर्माना; वेंडरों पर भी कार्रवाई
Jun 21, 2026 | 01:10 PMRide Malfunction: न्यूयॉर्क अम्यूजमेंट पार्क में 50 फीट ऊपर झूले में फंसे बच्चे और पेरेंट्स, सफल रहा रेस्क्यू
Jun 21, 2026 | 01:09 PMछतरपुर में दलित दूल्हे की घोड़ी चढ़ने पर विवाद, विरोध के बाद पुलिस सुरक्षा में निकली राछ; जानें पूरा मामला
Jun 21, 2026 | 01:04 PMवर्धा में कॉलेजों को नहीं मिल रहे छात्र, प्रवेश प्रक्रिया की सुस्त रफ्तार से बढ़ी चिंता
Jun 21, 2026 | 12:59 PM‘यह जीत मजबूत इरादे और मेहनत का नतीजा’, स्वीडन को 5-1 से रौंदने के बाद बोले नीदरलैंड्स के कप्तान वैन डाइक
Jun 21, 2026 | 12:56 PMUP Board: यूपी बोर्ड के 50 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, अगले सप्ताह स्कूलों में मिलेंगे अंकपत्र और प्रमाणपत्र
Jun 21, 2026 | 12:56 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM













