प्रतीकात्मक तस्वीर,(साेर्स: एआई फोटो) 
नागपुर

नागपुर में पारिवारिक कलह का खूनी अंजाम: दामाद ने गहरी नींद में सो रहे ससुर मेहताब सिंह को उतारा मौत के घाट

Nagpur Crime Murder Case: नागपुर के मानकापुर में पारिवारिक विवाद के बीच कथित दामाद ने सो रहे ससुर की हत्या कर दी। क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने आरोपी रोहित गौतम को गिरफ्तार कर लिया।

अंकिता पटेल

Nagpur Crime Mankapur Police Murder Case: नागपुर मानकापुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। कथित दामाद ने देर रात गहरी नींद में सो रहे अपने ससुर को मौत के घाट उतार दिया। पति-पत्नी के रिश्ते के बीच आने के कारण उसने गंभीर वारदात को अंजाम दिया। मृतक जमील सोसाइटी, गोधनी रेलवे निवासी मेहताब सिंह सोहनलाल चौधरी (43) बताए गए।

पुलिस ने मेहताब की पत्नी गीता (40) की शिकायत पर मामला दर्ज किया। क्राइम ब्रांच यूनिट 2, 4 और 5 की संयुक्त टीम ने बारीकी से जांच कर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी गोधनी निवासी रोहित हरिप्रसाद गौतम (25) बताया गया। वह वैन ड्राइवर है।

पति को छोड़ प्रेमी संग रहने लगी बेटी

मेहताब निर्माण कार्य के मिस्त्री थे। उनकी बेटी के परिसर में ही रहने वाले रोहित के साथ प्रेम संबंध थे। इसकी जानकारी होने के बावजूद मेहताब ने 3 वर्ष पहले बेटी का विवाह किसी और व्यक्ति से करवा दिया। पहले पति से उसे 1 बच्चा भी है। शादी के कुछ समय बाद दोनों के बीच कलह होने लगी। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि बेटी ने पति का घर छोड़ दिया और मायके वापस आ गई।

इसके बाद फिर रोहित से मिलना-जुलना शुरू हो गया। दोनों गोधनी परिसर में ही साथ रहने लगे। रोहित से वह 6 माह की गर्भवती भी है। परिवार के बाकी लोगों को दोनों के संबंधों से आपत्ति नहीं थी, लेकिन मेहताब को उन दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं था। वे चाहते थे कि बेटी अपने पति के पास वापस चली जाए, इस वजह से विवाद भी होता था।

पिता को मंजूर नहीं था रिश्ता

रोहित ने अपने संबंधों के बीच आ रहे मेहताब को ही रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया। शुक्रवार की रात उसने जमकर शराब पी और रात 1 बजे साइकिल से ससुराल पहुंचा। मेहताब घर के बाहर ही शेड में सो रहे थे। रोहित ने पास पड़ी कुल्हाड़ी उठाकर गहरी नींद में सो रहे मेहताब के सिर और गर्दन पर वार किए।

मेहताब को मौत के घाट उतारने के बाद वह भाग निकला। कुछ देर बाद पत्नी बाहर निकली तो मेहताब मृतावस्था में दिखाई दिए, चीख-पुकार होने पर परिसर के नागरिक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मानकापुर के थानेदार हरीश कालसेकर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्राइम ब्रांच की टीमों ने घटनास्थल का जायजा लिया और जांच में जुट गई।

सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग

परिसर में ज्यादा घर नहीं बने हैं। लेकिन चौधरी परिवार के पीछे एक घर में शुक्रवार को ही सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉल किया गया था।

फुटेज में एक व्यक्ति दिखाई दिया। मेहताब की बहू ने हुलिया रोहित जैसे होने का संदेह जताया।

तुरंत पुलिस ने तलाश कर उसे हिरासत में ले लिया, लेकिन वह घटना के बारे में कुछ भी जानकारी होने से इनकार करता रहा।

आस-पास के इलाके में लगे कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में रोहित साइकिल पर मेहताब के घर की ओर जाता दिखाई दिया, पूछताछ करने पर उसने हत्या की कबूली दी।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी