प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स- आईएएनएस) 
नागपुर

महाराष्ट्र का मौसम: तटीय इलाके में बौछारें, मराठवाड़ा-विदर्भ के लिए IMD की चेतावनी

Maharashtra Monsoon: महाराष्ट्र के अधिकतर हिस्सों में 11 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश संभव है। तटीय जिलों में बौछारें, जबकि विदर्भ में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है।

आकाश मसने

Maharashtra Weather Today: महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को मौसम सक्रिय रहेगा। मुंबई, ठाणे और रायगड जैसे तटीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज‑चमक के साथ बौछारें हो सकती हैं। राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में मौसम का मिजाज अलग-अलग रहेगा, लेकिन कुल मिलाकर मानसून सक्रिय बना रहेगा।

उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, झारखंड और कर्नाटक में चक्रवाती हवाएं चल रही हैं और बुधवार तक बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

मध्य महाराष्ट्र के शहरों जैसे नासिक और पुणे में भी हल्की बारिश की संभावना है। कोल्हापुर क्षेत्र में हल्के थंडरशॉवर्स की संभावना बने रहने के कारण सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

तटीय इलाके में हल्की बारिश के आसार

महाराष्ट्र के तटीय इलाके मुंबई, ठाणे, रायगड और रत्नागिरी में दिन भर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि इन इलाकों में स्थानीय स्तर पर तेज़ बौछारें भी पड़ सकती हैं, हालांकि भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है। नासिक, पुणे, कोल्हापुर और सतारा में भी बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। कोल्हापुर और घाट क्षेत्रों में दोपहर के समय थंडरशॉवर यानी गरज के साथ बारिश की संभावना अधिक बताई जा रही है।

मराठवाड़ा और विदर्भ में बारिश का येलो अलर्ट

मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ जिलों में बिजली के साथ तेज आंधी-तूफान की आशंका बनी हुई है। इसे देखते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश का येलाे अलर्ट जारी किया है। विदर्भ में अगले तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई गई है।

विदर्भ के नागपुर, चंद्रपुर, भंडारा, गड़चिराेली, गोंदिया और यवतमाल में बारिश का येलाे अलर्ट जारी किया गया है। मराठवाड़ा के नांदेड़, लातूर, धाराशिव के साथ सोलापुर में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

लाेगों को सतर्क रहने की सलाह

हालांकि, राज्य में कहीं भी अत्यधिक भारी बारिश की संभावना नहीं है, फिर भी मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है, इसलिए नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दो दिनों में भी इसी तरह की बारिश की स्थिति बनी रह सकती है। इससे किसानों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां जुलाई में बारिश कम हुई थी।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज