(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
नागपुर

नागपुर में ठेकेदार करेंगे भीख मांगों आंदोलन, सराकर पर करोड़ों का भुगतान नहीं करने का लगाया आराेप

Nagpur Latest News: नागपुर में ठेकेदार 26 अगस्त को ‘भीख मांगो आंदोलन’ करेंगे। विकास कार्य करने वाले ठेकेदारों के बिलों का भुगतान सरकार द्वारा नहीं किया गया है।

आकाश मसने

Maharashtra Contractors Protest: एक वर्ष से सरकार के विविध विभागों के लिए विकास कार्य करने वाले ठेकेदारों के बिलों का भुगतान सरकार द्वारा नहीं किया गया है। पैसे नहीं मिलने से ठेकेदार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। तत्काल भुगतान की मांग को लेकर पूरे राज्य भर में ठेकेदार भीख मांगो आंदोलन करने वाले हैं। प्रेस परिषद में नागपुर कांट्रेक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुबोध सरोदे ने बताया कि राज्य के पीडब्ल्यूडी, ग्राम विकास विभाग, जल जीवन मिशन अंतर्गत जिला परिषद जलापूर्ति विभाग व अन्य विभागों के लिए कार्य किये गए जिसका लगभग 89,000 करोड़ रुपयों का भुगतान बीते एक वर्ष से सरकार की ओर प्रलंबित है।

एक वर्ष से ठेकेदार संगठनों द्वारा लगातार मुख्यमंत्री व दोनों उपमुख्यमंत्रियों से इस संदर्भ में बैठक लेने की मांग की जा रही है लेकिन संबंधित सचिव व अन्य मंत्रियों की ओर से केवल कोरा आश्वासन ही मिल रहा है। अब सरकार के निषेध के लिए 26 अगस्त को नागपुर के संविधान चौक पर भीख मांगो आंदोलन किया जाएगा।

इस आंदोलन में महाराष्ट्र राज्य कंत्राटदार महासंघ, बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, विदर्भ कंत्राटदार संगठन, राज्य अभियंता संगठन, महाराष्ट्र राज्य जल जीवन जलापूर्ति ठेकेदार संगठन, राज्य हॉटमिक्स एसोसिएशन, राज्य मजदूर सहकारी संस्था और फेडरेशन ऑफ इलेक्ट्रिक एसोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र आदि संगठन सहभागी होंगे।

ठेकेदार इंजीनियर ने कर लिया सुसाइड

सरोदे ने बताया कि सरकार की गलत नीति के चलते सांगली के ठेकेदार इंजीनियर हर्षल पाटिल ने अपनी जीवन समाप्त कर लिया। इस हृदय विदारक घटना से राज्य के सारे ठेकेदारों में जबरदस्त रोष है। बिलों का भुगतान नहीं होने से अनेक ठेकेदारों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है।

आज ठेकेदारों को अपने परिवार को पालना मुश्किल हो रहा है लेकिन दुर्भाग्य से सत्ता चलाने वालों को वह नजर नहीं आ रहा। उन्होंने भीख मांगो आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील सभी ठेकेदार बंधुओं से की है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन