Maha Manthan on Mahasamridhi | Navabharat 
नागपुर

महाराष्ट्र की महासमृद्धि पर महामंथन, छात्रों के उत्साह से नवभारत का आयोजन रहा अभूतपूर्व

दीक्षाभूमि से लिया सामाजिक न्याय का संकल्प, डीसीएम के सचिव संदीप जोशी ने थामी मशाल ‘भारत माता की जय’से गूंजा परिसर। समृद्धि महामार्ग के कार्यों में विशेष योगदान देने वाली व कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति से स्टूडेंट्स को प्रोत्साहित करने वाली एमएसआरडीसी की मुख्य अभियंता एन. एस. अंसारी का सत्कार भी किया गया।

विकास कुमार उपाध्याय

नागपुर : एमएसआरडीसी प्रस्तु ‘महाराष्ट्र की महासमृद्धि और सामाजिक उत्कर्ष सम्मेलन’ के तहत दीक्षाभूमि में बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित हुए। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित छात्रों ने दीक्षाभूमि में सामाजिक न्याय का संकल्प लिया और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से पूरे परिसर को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया. सुबह 8.30 बजे दीक्षाभूमि परिसर में स्वयंस्फूर्ति से विद्यार्थियों ने हाजरी लगानी शुरू की थी और देखते ही देखते श्वेत टी-शर्ट व कैप धारन किए सागर तैयार हो गया। जोश, उत्साह से भरे युवाओं ने ‘भारत माता की जय’, ‘डॉ. बाबासाहब आंबेडकरांचा विजय असो’ जैसे गगनभेदी नारों ने अलग ही माहौल बना दिया। कौतुहलवश हर राहगीर दो मिनट रूक कर निहार रहे थे। सूचना रथ महाराष्ट्र की महासमृद्धि की गाथा सुना रहे थे।

लगभग 3 किलोमीटर की इस रैली में राज्य शासन की विविध योजनाओं, उपक्रमों के बारे जनजागृति करते हुए चलने वाला जनसमुदाय का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस आनंद के अभूतपूर्व क्षणों ने पूरे वातावरण में आत्मविश्वास की एक अनोखे और अलग ही रूप देखने को मिला।

महासमृद्धि की ज्योत से प्रारंभ हुई रैली

दीक्षाभूमि के व्दार पर ‘महासमृद्धि ज्योत’ लेकर उप मुख्यमंत्री के सचिव संदीप जोश ने रैली की शुरूआत की। स्वयंस्फूर्ति से छात्रों ने भारत माता की जय, जय महाराष्ट्र, डॉ बाबासाहब आंबेडकरांचा विजय असो, जय भवानी-जय शिवाजी, वंदे-मातरम, महाराष्ट्र राज्य जिंदाबाद और एक से बढ़कर एक जोश से ओतप्रोत नारे लगाये।

महाराष्ट्र की महासमृद्धि पर महा मंथन

महाराष्ट्र की समृद्धि की मिली जानकारी

"सूचना रथ ने सही और प्रभावी जानकारी दी। इस तरह के आयोजनों से हमें हमारे राज्य और राष्ट्र के विकास की जानकारी प्राप्त हुई।" - मिनल बावनकुथे, छात्र

नई चेतना और ऊर्जा का संचार

"रैली ने नई चेतना और ऊर्जा का संचार किया. राज्य और देश के विकास की वास्तविक जानकारी से छात्रों के सामने सच्चाई आई।" - अंजली तिवारी, छात्र

प्रगति का चला पता

"हम छात्रों को ही नहीं पूरे जनसमुदाय को लाभ मिला. सरकारी योजनाओं की मदद से कैसे छात्र जीवन को बेहतर बना रहे है यह भी प्रत्यक्ष देखने को मिला।" -  रेहमत शेख, छात्र

समुदायिक उद्देश्यों को लेकर हो रैली

"वैसे तो शहर में आए दिन कुछ न कुछ रैली या शोभायात्रा होती रहती है. समाज के भलाई के उद्देश्य से जानकारी और जागरूकता बढ़ाने वाली ऐसी रैली का आज देश को जरूरत है।" - मिलिंद गजभिए, राहगिर

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- माफ नहीं करेंगे

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!

How To File Online FIR: पुलिस स्टेशन गए बिना ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें? जानें Step By Step पूरा प्रोसेस

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह

PIB Fact Check: क्या सच में PM मोदी दे रहे सभी को 8,000 रुपए का दिवाली बोनस, जानें इसके पीछे का खेला