पशुसंवर्धन मंत्री पंकजा मुंडे की मंत्रालय में बैठक फोटो सोर्स- नवभारत
नागपुर

माफसू के छात्रों को मिलेगा 18 हजार विद्यावेतन! पंकजा मुंडे ने दिए नई शिक्षक भर्ती और फंड के निर्देश

Pankaja Munde MAFSU Meeting: महाराष्ट्र के पशुसंवर्धन मंत्री पंकजा मुंडे ने माफसू विश्वविद्यालय की समीक्षा बैठक में छात्रों के विद्यावेतन को बढ़ाकर 18 हजार रुपये और रिक्त पदों पर भर्ती के निर्देश दिए।

प्रमोद यादव

Nagpur MAFSU Teacher Recruitment: महाराष्ट्र पशु एवं मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय (माफसू) के विकास कार्यों को गति देने के साथ ही विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश पशुसंवर्धन मंत्री पंकजा मुंडे ने दिए।

मंत्रालय में आयोजित बैठक में उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की बैठक में पशुवैद्यक विज्ञान एवं पशुसंवर्धन (बीवीएससी एंड एएच) पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के विद्यावेतन में वृद्धि के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई।

अन्य चिकित्सा शाखाओं के विद्यार्थियों की तर्ज पर माफसू के विद्यार्थियों को 18 हजार रुपये मासिक विद्यावेतन देने के प्रस्ताव के तहत 4 करोड़ 12 लाख रुपये की निधि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को आगामी मंत्रिमंडल बैठक में मंजूरी दिलाने की प्रक्रिया करने के निर्देश मंत्री ने दिए।

विश्वविद्यालय में रिक्त शिक्षक और शिक्षकेतर पदों की भर्ती

महाराष्ट्र पशु एवं मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय (माफसू) के विकास के लिए शिक्षक-शिक्षकेतर पदों की भर्ती को - प्राथमिकता मंत्री पंकजा मुंडे ने विश्वविद्यालय में रिक्त शिक्षक और शिक्षकेतर पदों की भर्ती प्रक्रिया की भी समीक्षा की। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को गति देने के निर्देश दिए।

भारतीय पशु चिकित्सा परिषद (बीसीआई) की गाइडलाइन के अनुसार आवश्यक संख्या में शिक्षक उपलब्ध कराने के लिए शिक्षक भर्ती को प्राथमिकता देने को कहा गया। शिक्षकेतर पदों की भर्ती भी तेजी से पूरी करने के निर्देश दिए

निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट तैयार करें

महाराष्ट्र पशु एवं मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर चल रहे आधारभूत सुविधाओं और निर्माग कार्यों की भी समीक्षा की गई। शैक्षणिक इमारती, अस्पतालों और छत्रावासों से संबंधित निर्माण परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई। इनमें मुंबई, नागपुर, परभणी शिरवल उदमीर, वरूड और मोशी सहित विभिन्न स्थानों की परियोजनाएं शामिल है।

मंत्री पंकजा मुंडे ने सभी निर्माण कार्यों की प्रगति के अनुसार रिपोर्ट तैयार कर उन्हें निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों को वाससहित अन्य आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब कराने पर भी उन्होंने जोर दिया। बैठक में विद्यार्थियों के विद्यावेतन इंटर्नशिप भते तथा पशुवैद्यकीय और डेयरी टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रमों की शुल्क संरचना पर भी विस्तृत चर्चा हुई संबंधित मामलों में आवश्यक प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए।

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में थोड़ी देर में होगा वर्ल्ड लीडर्स का फोटो सेशन, PM मोदी कर रहे स्वागत

मेंटल हेल्थ के लिए ट्रेनिंग हब बनेगा बेंगलुरु स्थित NIMHANS, ब्रिक्स बैठक में बनी सहमति

ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत... किशोर कुमार के फैन निकले मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम, BRICS में गाया बॉलीवुड गीत

आखिर कितनी ताकतवर है UNSC?, BRICS समिट के दौरान पीएम मोदी ने उठाई सुधार की मांग

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब