नागपुर मडगांव एक्सप्रेस,(सोर्स: नवभारत फाईल फोटो) 
नागपुर

गोवा जाने वालों के लिए खुशखबरी, नागपुर-मडगांव ट्रेन हुई नियमित, नितिन गडकरी दिखाएंगे हरी झंडी; 16 मई से शुरुआत

Nagpur Madgaon Express: नागपुर-मडगांव एक्सप्रेस 16 मई से नियमित ट्रेन के रूप में शुरू होगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इसे हरी झंडी दिखाएंगे। ट्रेन सप्ताह में दो दिन संचालित होगी।

अंकिता पटेल

Nagpur Madgaon Express Central Railway: नागपुर कोविड से पहले स्पेशल ट्रेन के तौर पर शुरू की गई नागपुर-मडगांव-नागपुर एक्सप्रेस शनिवार, 16 मई से नियमित ट्रेन के तौर पर चलेगी। मध्य रेल नागपुर मंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी दोपहर 2।30 बजे इस ट्रेन को प्लेटफॉर्म 8 से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

उल्लेखनीय है कि यह ट्रेन द्विसाप्ताहिक तौर पर चलाई जायेगी। ट्रेन 11203 नागपुर-मडगांव एक्सप्रेस हर बुधवार और शनिवार 15.05 बजे नागपुर से रवाना होकर अगले दिन 17: 45 बजे मडगांव पहुंचेगी।

वहीं ट्रेन 11204 मडगांव-नागपुर एक्सप्रेस हर गुरुवार और शनिवार को 20 बजे मडगांव से रवाना होकर अगले दिन 19:25 बजे नागपुर आयेगी। उक्त ट्रेन वर्धा, पुलगांव, धामनगाव, बडनेरा, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, नाशिक रोड, ईगतपुरी, कल्याण, पनवेल, रोहा, मानेगांव, खेड, चिपलुन, संगमनेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, कांकावली, कुदाड, सावंतवाडी रोड,

किराये में मिलेगी राहत

ज्ञात हो कि अब यात्रियों को ट्रेन 11203/04 नागपुर-महगांव-नागपुर एक्सप्रेस में स्पेशल ट्रेन की तुलना में किराये में भी राहत मिलेगी, रेलवे के नियमानुसार, स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों को स्पेशल चार्ज के नाम पर अतिरिक्त किराया भुगतान करना पड़ता था लेकिन अब ट्रेन नियमित होने से यात्रियों को इस अतिरिक्त किराये से राहत मिलेगी।

इसके साथ ही नागपुर और गोवा के बीच पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, नागपुर और गोवा के बीच यह यात्रा केवल 24 घंटों में पूरी की जा सकेगी। वहीं फ्लाइट के मुकाबला किराया बेहद कम होने से यात्रियों को बड़ी राहत भी मिलेगी।

यही कारण है कि लंबे समय से इस ट्रेन को नियमित करने की मांग की जा रही थी। जेडआरयूसीसी सदस्य बृजभूषण शुक्ला ने कहा कि इस ट्रेन के रेगुलराइजेशन से पर्यटन के साथ-साथ विद्यार्थियों, व्यापारियों और पयर्टको को बहुत सहुलियत मिलेगी।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज