देवेन्द्र फडणवीस, नागपुर लॉजिस्टिक्स पार्क,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो) 
नागपुर

नागपुर बनेगा लॉजिस्टिक्स हब, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बोले- रोजगार के खुलेंगे बड़े अवसर

Nagpur Logistics Park: नागपुर में लॉजिस्टिक्स पार्क के उद्घाटन पर CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों के बीच उत्पादन व लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में रोजगार व निवेश के बड़े अवसर बनेंगे।

अंकिता पटेल

Nagpur Manufacturing Growth: नागपुर वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए उत्पादन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवसर उत्पन्न होने वाले हैं। लेकिन जब अवसर आते हैं तब नई चुनौतियां भी सामने खड़ी होती हैं। उत्पादन क्षेत्र के सामने इस समय लॉजिस्टिक्स पर होने वाला खर्च सबसे बड़ी चुनौती है और यदि हमें वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का प्रभावी हिस्सा बनना है तो विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनना अत्यंत आवश्यक है।

यह कहना है मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का। वे गोंडखैरी में गोदाम लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्थापित गोदाम लॉजिस्टिक्स पार्क के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि नागपुर और गड़चिरोली क्षेत्र में अब बड़े पैमाने पर उद्योग आकर्षित हो रहे हैं। इससे लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में भी व्यापक अवसर उपलब्ध होंगे।

वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए लॉजिस्टिक्स व्यवस्था में और अधिक विस्तार की संभावना दिखाई दे रही है। इस क्षेत्र के माध्यम से बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे और गोदाम लॉजिस्टिक्स पार्क नागपुर के आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, विधायक परिणय फुके, कंपनी के निदेशक महावीर जैन, केके गुप्ता, राजन अग्रवाल, जयप्रकाश गुप्ता, कृष्णकुमार गुप्ता तथा हल्दीराम के शिवकिशन अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

ऐसा है यह पार्क

  • मध्य भारत के सबसे बड़े एकीकृत औद्योगिक लॉजिस्टिक्स पाकों में से एक यह 105 एकड़ पर विकसित।
  • 25 लाख वर्ग फुट की ग्रेड ए वेयरहाउस क्षमता उपलब्ध।
  • 600 करोड़ रुपये का निवेश, इसमें सौर ऊर्जा संयंत्र भी शामिल।
  • आधारित स्मार्ट एआई वेयरहाउसिंग की अत्याधुनिक सुविधाएं शामिल।
  • प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 15 हजार रोजगार के अवसर निर्माण की संभावना।
  • नेशनल हाईचे 44 तथा समृद्धि महामार्ग से जुड़ा।

ई वाहनों से लागत होगी कम : गडकरी

नितिन गडकरी ने कहा कि यदि माल परिवहन में बड़े पैमाने पर इलेट्रिक वाहनों का उपयोग किया जाए तो ईंधन खर्च में बचत होने के साथ-साथ पर्यावरण को भी लाभ होगा। इससे लॉजिस्टिक्स पर होने वाला खर्च भी कम किया जा सकेगा। निदेशक महावीर जैन ने अपने प्रस्ताविक भाषण में गोदाम लॉजिस्टिक्स पार्क की जानकारी दी, जबकि राजन अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।

CJP Protest: प्रिवेंटिव कस्टडी में अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास, आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी

Weather Today: मानसून की वापसी तेज, अंडमान-निकोबार में भारी बारिश के आसार, तटीय इलाकों में उमस बढ़ेंगी

पेपर लीक अब एक रोग बन गया है, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का बड़ा बयान, इसे रोकने सरकारें उठा रही बड़े कदम

NIA ने फ्लाईदुबई घटना की जांच के लिए केस दर्ज किया, ओमानी को-पायलट को बनाया गया आरोपी

आज फिर सुबह 10 बजे जंतर-मंतर लौटेगा CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन