25 मई का इतिहास: शहजादे सलीम और मेहरून्निसा के निकाह का दिन, ऐतिहासिक कहानी

25 May History: मुगल सम्राट अकबर के पुत्र शहजादे सलीम उर्फ जहांगीर और मेहरून्निसा उर्फ नूरजहां का निकाह 25 मई को हुआ था, जो मुगल इतिहास की अहम घटनाओं में गिना जाता है।
History of May 25th: The Day of Prince Salim and Mehrunnis's Marriage—A Historical Tale
जहांगीर, नूरजहां, मुगल इतिहास,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mughal History Salim Marriage: मुगल सल्तनत की कई कहानियां मशहूर हुई हैं, जिनमें सलीम और अनारकली की प्रेम कहानी से इस पीढ़ी के शायद सबसे ज्यादा लोग वाकिफ हैं। हालांकि, यह कहानी इतिहास के जरिए कम और फिल्मों के जरिए ज्यादा लोगों को मालूम हुई। जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर के शहजादे सलीम उर्फ जहांगीर और मेहरून्निसा उर्फ नूरजहां का निकाह 25 मई के दिन ही हुआ था।

देश-दुनिया के इतिहास में 25 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1611: मुगल शासक जहांगीर ने मेहरून्निसा से निकाह किया, जो इतिहास में नूरजहां के तौर पर जानी जाती हैं।

1877 : यात्रियों से भरा स्टीमर 'सर जॉन लारेंस उड़ीसा तट के पास डूब गया। स्टीमर में कुल 732 लोग सवार थे।

1961: अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ़ केनेडी ने देश के अंतरिक्ष अभियान के लिए लाखों डॉलर की राशि को मंजूरी दी। उन्होंने वर्ष 1970 तक अमेरिका को चांद पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा था।

1963 : अफ्रीकी देशों को एकजुट करने के इरादे से 32 देशों ने अफ़्रीकी संघ का गठन किया।

1985 : बांग्‍लादेश में भारी तूफान के कारण लगभग 10 हजार लोगों की मौत।

1991 : इजराइल ने 14 हजार यहूदियों को इथियोपिया से निकाला।

1998 : यूरोपीय संघ के सदस्य देश परमाणु परीक्षणों के कारण भारत पर प्रतिबंध न लगाने के लिए सहमत हुए।

2003 : चिली ने विश्व कप टेनिस का ख़िताब पहली बार जीता।

2008 : अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा द्वारा भेजा गया रोबोट आज ही के दिन मंगल ग्रह पर उतरा।

2011 : 'द ओपरा विनफ्रे शो' की अंतिम कड़ी का प्रसारण। सबसे लंबे समय तक प्रसारित हुए इस टेलीविजन कार्यक्रम ने ओपरा को अमेरिका की सबसे रईस और प्रभावी शख्सियत बना दिया।

2013 : जापान के 80 वर्षीय युइशिरो मिडरा ने सबसे अधिक उम्र में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का रिकार्ड अपने नाम किया।

2021 : माली के पूर्व सैन्य शासक ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को बर्खास्त किया।

2022 : रूस के हमले के कारण यूक्रेन के मारियुपोल में एक अपार्टमेंट की खंडहर बन चुकी इमारत के भूतल में मलबे से लगभग 200 शव मिले।

2024: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ और मामले दर्ज करने को मंजूरी दी।

2025: केरल तट के पास लाइबेरियाई जहाज डूबा, बड़े पैमाने पर तेल रिसाव को लेकर राज्यव्यापी अलर्ट जारी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com