प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना,(सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर बना सौर ऊर्जा का पावरहाउस, मुफ्त बिजली योजना से जुड़ रहे लोग; 1 लाख घरों में सोलर प्रकल्प

Nagpur PM Surya Ghar Yojana Project: नागपुर परिमंडल में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत 1 लाख से अधिक घरों में सौर ऊर्जा प्रकल्प स्थापित हुए हैं, जिससे यह राज्य में अग्रणी बन गया है।

अंकिता पटेल

Nagpur Solar Energy Project: नागपुर केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'प्रधानमंत्री सूर्यधर-मुफ्त बिजली योजना' ने देश में स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा की नई लहर पैदा की है। इस अभियान में महावितरण के नागपुर परिमंडल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। नागपुर और वर्धा जिलों के 1,00,708 ग्राहकों ने अपने घरों की छतों पर सौर ऊर्जा प्रकल्प सफलतापूर्वक स्थापित कर इस क्रांति में सहभागिता दर्ज की है।

विशेष बात यह है कि राज्य में महावितरण के कार्यक्षेत्र में स्थापित कुल सौर ऊर्जा प्रकल्पों में अकेले नागपुर परिमंडल की हिस्सेदारी 17.72 प्रतिशत है, जबकि स्थापित क्षमता में यह हिस्सा 17.78 प्रतिशत है। इस उपलब्धि के कारण नागपुर परिमंडल राज्य के सौर ऊर्जा मानचित्र पर अग्रणी स्थान पर पहुंच गया है।

इस सौर क्रांति में नागपुर जिले ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिले में 82,601 ग्राहकों ने सौर ऊर्जा को अपनाया है, जबकि वर्धा जिले के 18,107 ग्राहकों ने भी इस योजना को उत्साहपूर्वक स्वीकार किया है।

इन कुल 1,00,708 सौर प्रकल्पों की संयुक्त विद्युत उत्पादन क्षमता 382.6 मेगावाट है। इसमें नागपुर जिले का योगदान 317.82 मेगावाट तथा वर्धा जिले का योगदान 64.76 मेगावाट है।

हरित ऊर्जा आंदोलन में दें योगदान : दोडके

दोडके ने नागपुर और वर्धा जिलों के सभी नागरिकों, हाउसिंग सोसाइटियों और फ्लैट धारकों से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। इछुक नागरिक pmsuryaghar.gov.in इस आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण कर अपने घर को 'सूर्यधर' बनाएं और राष्ट्र निर्माण के साथ हरित ऊर्जा आंदोलन में योगदान दें। उन्होंने कहा कि इस योजना से न केवल व्यक्तिगत आर्थिक लाभ होगा बल्कि देश की ऊर्जा सुरक्षा को भी बड़ी मजबूती मिलेगी।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे