मंत्री अदिति तटकरे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

लाडकी बहिण योजना में घोटाला! अब महाराष्ट्र सरकार वसूलेगी पैसा, मंत्री अदिति तटकरे ने चेताया

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र सरकार लाडकी बहिन योजना में अवैध रूप से लाभ लेने वाले पुरुषों व संबंधित कर्मचारियों से धन वसूलेगी। मंत्री अदिति तटकरे ने बताया कि दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई शुरू की।

आकाश मसने

Aditi Tatkare Statement: महाराष्ट्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि ‘मुख्यमंत्री माजी लाडकी बहिन योजना’ के तहत अवैध रूप से लाभ उठाने वाले कर्मचारियों और पुरुष लाभार्थियों से अब कठोर कार्रवाई के साथ धन की वसूली की जाएगी। यह जानकारी नागपुर में आयोजित महाराष्ट्र विधानमंडल की शीतकालीन सत्र में मंगलवार को विधान परिषद के प्रश्नकाल के दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने लिखित उत्तर में दी।

शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन प्रज्ञा सातव, सतेज पाटिल, भाई जगताप सहित कई सदस्यों ने प्रश्नकाल में यह मुद्दा उठाया था कि महिलाओं के लिए बनाई गई योजना में पुरुषों सहित गैर-पात्र लोगों ने भी फायदा उठा लिया, जिससे योजना के मूल उद्देश्य को नुकसान हुआ।

मंत्री अदिति तटकरे ने दिया जवाब

राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने बताया कि संबंधित विभाग को महाराष्ट्र सिविल सेवा नियमावली के अनुसार उन अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने और अवैध रूप से प्राप्त की गई राशि की वसूली शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए योजना का लाभ लिया या दूसरों को दिलाया, उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि उन महिला लाभार्थियों से धन की वसूली नहीं की जाएगी जिन्हें किसी प्रशासनिक कारणवश योजना से बाहर किया गया है या जिन्होंने स्वेच्छा से अपना नाम योजना से वापस ले लिया है। सरकार का मानना है कि इन महिलाओं ने कोई धोखाधड़ी या गलत जानकारी नहीं दी थी, इसलिए उनसे राशि वापस नहीं ली जाएगी।

क्या है लाडकी बहिन योजना?

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना’ महाराष्ट्र सरकार की एक महत्वपूर्ण महिला सशक्तिकरण पहल है, जिसके तहत 21 से 65 वर्ष आयु की पात्र महिलाओं को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से 1,500 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर प्रोत्साहित करना है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी