कन्हान पारशिवनी, राशन संकट, (सोर्स: नवभारत फाईल फोटो) 
नागपुर

नागपुर जिले के कन्हान-पारशिवनी में राशन संकट, गोदाम बदला तो बढ़ीं मुश्किलें? दुकानदारों ने उठाई आवाज

Kanhan Parshivni Ration Dealers: कन्हान-पारशिवनी तहसील के शहरी राशन दुकानदारों ने अनाज की कम मात्रा और देरी से आपूर्ति का आरोप लगाते हुए पारशिवनी गोदाम से वितरण फिर शुरू करने की मांग की है।

अंकिता पटेल

Kanhan Parshivni Grain Supply Issue: नागपुर जिले के कन्हान पारशिवनी तहसील के शहरी राशन दुकानदारों ने कामठी, मौदा और रामटेक गोदामों से मिलने वाले अनाज की कम मात्रा और समय पर आपूर्ति नहीं होने की शिकायत करते हुए फिर से पारशिवनी गोदाम से अनाज वितरण शुरू करने की मांग की है। इस संबंध में राशन दुकानदार संगठन ने तहसीलदार सुभाष वाघचौर को ज्ञापन सौंपा।

बोरियों में अनाज कम रहने का लगाया आरोप दुकानदारों का आरोप है कि गोदामों से आने वाली अनाज की बोरियों में वजन भी कम रहता है। पहले जब पारशिवनी गोदाम से अनाज आपूर्ति होती थी, तब किसी प्रकार की समस्या नहीं होती थी। उन्होंने बताया कि वर्तमान तीन महीने के वितरण में गेहूं तो मिला है, लेकिन मक्का, चावल और शक्कर को आपूर्ति अब तक नहीं हुई है।

मई महीने की 11 तारीख बीत जाने के बावजूद मक्का, चावल और शक्कर का कोई पता नहीं है वहीं दूसरी ओर, पारशिवनी ग्रामीण क्षेत्र में तीन महीने का वितरण पूरा होकर समाप्त भी हो चुका है। इसलिए पारशिवनी तहसील के शहरी राशन दुकानदारों को पहले की तरह पारशिवनी गोदाम से ही अनाज आपूर्ति शुरू करने की मांग की गई है।

इस अवसर पर राशन दुकानदार संगठन के अध्यक्ष रूपेश बोंदरे, उपाध्यक्ष सुनीता मानकर, शकुंतला ककड़, हदयन मदनानी, जी. के. कारेमोरे, नागेश झझोडावणे, रविंद्र मानवटकर, रंजना मेश्राम तथा इंदिरा चव्हाण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

उपभोक्ताओं में नाराजगी का आलम

ज्ञापन में बताया गया कि पारशिवनी तहसील के शहरी राशन दुकानदारों को वर्तमान में कामठी, मौदा और रामटेक गोदामों से अनाज की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन वहां से आने वाला अनाज कम मात्रा में मिलता है और समय पर भी उपलब्ध नहीं हो पाता। तीन महीने का वितरण होने के बावजूद अब तक पूरा अन्ज नहीं मिला है। जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी का आलम है।

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज