सालासर हादसा (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

कामठी में मातम: खाटू श्याम के दर्शन करने जा रहा परिवार सालासर में हादसे का हुआ शिकार, 3 की मौके पर मौत, 6 घायल

Salasar Road Accident: कामठी के पारसे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़। राजस्थान के सालासर में भीषण सड़क हादसा, पति-पत्नी और बेटे की मौत। खाटू श्याम के दर्शन करने जा रहा था परिवार।

प्रिया जैस

Nagpur News: राजस्थान के खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने जा रहे कामठी के पारसे परिवार का वाहन सालासर में दुर्घटना का शिकार हुआ। इस हादसे में परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई वहीं 6 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। इस घटना से कामठी के कचरीपुरा परिसर में शोक का माहौल है।

मृतकों में कचरीपुरा के गणपतराव वस्ताद अखाड़ा के पास रहने वाले महादेव ऋषि पारसे (52), उनकी पत्नी कांता पारसे (45) और बेटे घनश्याम पारसे (22) का समावेश है। जख्मियों में महादेव की भतीजी पल्लवी चंद्रभान पारसे (21), पूनम यादव पारसे (20), तुषार महादेव पारसे (24), पवन बागड़े (22), आराधना चंद्रभान पारसे (26) और चालक मनोज चिद्दमवार का समावेश है।

खाटू श्याम दर्शन करने का बनाया था प्लान

महादेव ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ खाटू श्याम के दर्शन का प्लान बनाया था। विगत 6 मार्च को परिसर में ही रहने वाले मनोज चिद्दमवार की 9 सीटर गाड़ी से सभी कामठी से रवाना हुए। पहले सभी ने उज्जैन के महाकाल का दर्शन किया। इसके बाद बुधवार को खाटू श्याम जाने के लिए रवाना हुए।

शाम 6 बजे के दौरान राजस्थान के रिंगन से जयपुर की ओर जाते समय सालासर में एक पिकअप वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनका वाहन चकनाचूर हो गया। स्थानीय पुलिस ने सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया लेकिन महादेव, कांता और घनश्याम की मृत्यु हो गई।

अन्य सभी गंभीर रूप से जख्मी है और वहां इलाज जारी है। बुधवार देर रात को घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को मिली जिससे परिसर में शोक फैल गया। रिश्तेदार तत्काल सालासर के लिए रवाना हो गए। गुरुवार को तीनों के शव लेकर रिश्तेदार नागपुर के लिए रवाना होने की जानकारी है।

BRICS Summit: पीएम मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अल सिसी में द्विपक्षीय वार्ता, नई दिल्ली घोषणापत्र पर लगी मुहर

Siddiq Ahmed Death: असम के पूर्व मंत्री सिद्दीक अहमद का निधन, 63 साल की उम्र में कैंसर से हारी जंग

BRICS Summit 2026 LIVE: PM नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की

AMU इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस: स्मार्ट एनेस्थीसिया-AI तकनीक से सुरक्षित होगी सर्जरी, विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

BRICS समिट पर ग्लोबल मीडिया की नजर, PM मोदी की कूटनीति की चर्चा, कहा- मुश्किल समय में भारत की सफल अध्यक्षता