कामठी नगर परिषद (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

Kamptee Nagar Parishad: गली-गली में गूंज रहा चुनावी शोर, वोटरों को रिझाने में जुटे प्रत्याशी

Maharashtra Local Body Elections: कामठी में जैसे-जैसे मतदान करने का समय नजदीक आ रहा है। कामठी नगर परिषद का चुनावी माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में डूब गया है।

प्रिया जैस

Kamptee News: कामठी में सुबह से लेकर देर रात तक गली, मोहल्लों में प्रचार का शोरगूल गूंज रहा हैं। प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ हर गली, मोहल्लों में घूमकर लोगों से मूलाकात कर रहे हैं। मतदाताओं का दिल जीतने के लिए प्रत्याशी हर संभव प्रयास कर मतदाताओं को रिझाने में लगे हुए हैं। कोई प्रत्याशी गले मिल रहे है तो कहीं बुजुर्गों के पैर छूकर नतमस्तक होकर आर्शीवाद मांग रहे हैं।

जनसमर्थन पाने के लिए प्रत्याशी अपने भाषणों में बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं। हर कोई क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार की बात कर रहा है, तो कोई शिक्षा व्यवस्था में सुधार व भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का दावा कर रहा हैं। बता दें कि चुनावी माहौल को गर्माने के लिए बड़ी-बड़ी पार्टीयां अपने नेताओं को भी मैदान में उतार रही हैं।

मंचों से सभी दल एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। ज्ञात हो कि शहर के चौक-चौराहों, गलियों और बाजारों में प्रत्याशियों के प्रचार वाहनों से दिनभर लाउडस्पीकर पर पार्टी के गीत और नारे गूंजते रहते हैं।

मतदाताओं की खामोशी से छूट रहा पसीना

कामठी नगर परिषद के इस बार के चुनाव बदले समीकरण के कारण काफी दिलचस्प होने के आसार हैं। हर बड़े दल के प्रत्याशी अपने पारंपरिक वोटरों को अपने पक्ष में मतदान करने हेतु उन्हें समझाने-बुझाने एवं रिझाने की कोशिश में जुटे है। तो वहीं निर्दलीय प्रत्याशी पूरे इलाकों में घूम घूमकर अपने पक्ष में मतदान करने की गुहार मतदाताओं से लगा रहे है।

कामठी नगर परिषद की सत्ता का मुकाबला इस बार चार प्रमुख दलों पर आकर टिक गया है। जिसमें कांग्रेस, भाजपा, राष्ट्रवादी कांग्रेस अजित पवार गट व बहुजन रिपब्लिकन एकता मंच के बीच नगराध्यक्ष पद को लेकर जोरदार घमासान मचा हुआ है। हर कोई अपनी जीत सुनिश्चित मानकर प्रचार में जुटा हुआ है।

लेकिन कामठी शहर का मतदाता अब तक पूरी तरह खामोश दिख रहा है। सभी प्रत्याशियों को वोट देने का आश्वासन मतदाताओं द्वारा दिया जा रहा है। किंतु खुलकर किसी के पक्ष में नहीं आ रहे है। मतदाताओं की इस रहस्यमयी खामोशी ने सभी प्रत्याशियों के होश उड़ाए हुए है।

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील