जरीपटका पुलिस ठाणा (सोर्सः सोशल मीडिया)
नागपुर

जरीपटका पुलिस की कार्रवाई: किराना दुकान में बुजुर्ग से चेन स्नेचिंग का मामला 4 दिनों में सुलझा, आरोपी डिटेन

Chain Snatching Solved: नागपुर की जरीपटका पुलिस ने किराना दुकान में 65 वर्षीय बुजुर्ग से 1.20 लाख की सोने की चेन छीनने वाले मुख्य आरोपी निकेत बागेश्वर और एक नाबालिग को 4 दिन में गिरफ्तार कर लिया।

वेदांत जोशी

नागपुर की जरीपटका थाना पुलिस ने एक किराना दुकान में हुई चेन स्नेचिंग की गुत्थी को महज 4 दिनों के भीतर सुलझाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को एक नाबालिग साथी के साथ हिरासत में लिया है। यह वारदात 26 अगस्त 2026 की रात जरीपटका थाना क्षेत्र के सुगतनगर इलाके में हुई थी, जहां 65 वर्षीय राकेश गुप्ता अपनी किराना एवं जनरल स्टोर्स की दुकान पर मौजूद थे।

चीनी तोलते वक्त गले से झपटी थी 1.20 लाख की सोने की चेन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ग्राहक बनकर दुकान में घुसा और उसने 1 किलोग्राम चीनी मांगी। जब वृद्ध दुकानदार राकेश गुप्ता चीनी तोलने में व्यस्त थे, तभी मौका पाकर शातिर आरोपी ने उनके गले पर झपट्टा मारा और 1.20 लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन छीनकर भाग निकला। पीड़ित दुकानदार ने आरोपी का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन बाहर पहले से ही दोपहिया वाहन पर मुस्तैद उसका साथी उसे लेकर मौके से फरार हो गया।

सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना से 4 दिन में दबोचे गए आरोपी

घटना के तुरंत बाद पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जरीपटका पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस टीमों ने दुकान और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी सर्विलांस और गुप्त मुखबिरों से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और 4 दिनों के भीतर मुख्य आरोपी निकेत बागेश्वर को एक नाबालिग के साथ डिटेन कर लिया।

सोने की चेन और वाहन बरामद, अन्य वारदातों की जांच जारी

पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया वाहन और छीनी गई लगभग 1 तोले की सोने की चेन सफलतापूर्वक बरामद कर ली है। जरीपटका पुलिस फिलहाल दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। नागपुर पुलिस इस बात की भी गहन जांच कर रही है कि क्या ये आरोपी नागपुर शहर में हुई चेन स्नेचिंग की अन्य वारदातों में भी शामिल रहे हैं।

Delhi Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली; देशभर से जुटे विपक्षी नेता, CEC का इस्तीफा रहा मुद्दा

रामलीला मैदान रैली में 1 KM लंबी वोटर लिस्ट लेकर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, देखें VIDEO

स्कूल में छात्रा पर आरी से हमला करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस के साथ मुठभेड़ में लगी 6 गोली; देखें VIDEO

समालखा: 79वें निरंकारी संत समागम के बाद 126 जोड़ों का विवाह, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया आशीर्वाद

न्याय के लिए दिल्ली आने की जरूरत नहीं होनी चाहिए, CJI सूर्यकांत ने क्यों कही यह बात?