हाई कोर्ट की फटकार से जागा प्रशासन! धंतोली के अस्पताल जोन में नागपुर मनपा-पुलिस का चला बुलडोजर, हटाया अतिक्रमण

High Court Warning On Dhantoli Traffic Jams Encroachment: नागपुर के धंतोली में मनपा और पुलिस ने संयुक्त अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अस्पतालों और क्लीनिक के आसपास से कब्जा हटाकर सामान जब्त किया गया।
nagpur encroachment
नागपुर के धंतोली में अतिक्रमण हटाओ अभियान(सोर्स: गुगल जेमिनी)
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Dhantoli Encroachment: नागपुर शहर के धंतोली क्षेत्र में बेतरतीब पार्किंग और अतिक्रमण के कारण लगातार हो रही यातायात की समस्या को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर खडपीठ की फटकार के बाद महानगरपालिका और पुलिस विभाग अब एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। गुरुवार को धरमपेठ और लक्ष्मीनगर जोन के अंतर्गत आने वाले धंतोली परिसर में संयुक्त अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

इस दौरान सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा कर यातायात में बाधा पैदा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में सड़क पर रखी बाधा उत्पन्न करने वाली सामग्री जब्त की गई और कई स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

अस्पताल और क्लीनिक के आसपास भी कार्रवाई

महानगरपालिका और नागपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने धंतोली क्षेत्र की विभिन्न सड़कों का निरीक्षण किया। खासतौर पर अस्पतालों और क्लीनिक के आसपास के रास्तों पर यातायात में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटाया गया।

प्रशासन की कार्रवाई के बाद इन मार्गों को खाली कराया गया, जिससे वाहनों और नागरिकों की आवाजाही सुचारु हो सके। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सड़कों पर किसी भी तरह की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह कार्रवाई नागपुर महानगरपालिका आयुक्त, पुलिस आयुक्त और पुलिस उपायुक्त के विशेष मार्गदर्शन में की गई। धरमपेठ और लक्ष्मीनगर जोन के अधिकारियों तथा पुलिस विभाग की टीम ने अभियान को अंजाम दिया।

nagpur encroachment
पुणे में अफसर अब कार नहीं, बाइक से करेंगे सड़कों का निरीक्षण, लापरवाही करने पर होगी कार्रवाई

दोबारा अतिक्रमण किया तो सीधे होगी कार्रवाई

अभियान के दौरान प्रशासन ने दुकानदारों, व्यवसायियों और प्रतिष्ठान संचालकों को सख्त चेतावनी भी दी। धरमपेठ और लक्ष्मीनगर जोन के सहायक आयुक्तों ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों के आसपास, सड़कों अथवा किसी भी सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण न करें।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में यातायात वाले मार्गों पर दोबारा अतिक्रमण पाया गया तो संबंधित व्यक्ति का सामान जब्त कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही लागू कानूनी प्रावधानों के तहत दोषियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

nagpur encroachment
अंतर्राष्ट्रीय जू का यह हाल? गोरेवाड़ा में 22 बाघों के लिए सिर्फ 10 पिंजरे, बंदरों की जगह रखे जा रहे तेंदुए

सिर्फ एक दिन का अभियान नहीं, आगे भी जारी रहेगा एक्शन

प्रशासन ने साफ किया है कि धंतोली की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए यह कार्रवाई केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगी। आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान जारी रखे जाएंगे।

मनपा ने नागरिकों से यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और शहर को अतिक्रमण मुक्त रखने के अभियान में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

Navbharat Live
navbharatlive.com