मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सोर्स- सोशल मीडिया
नागपुर

नागपुर में बनेगा विश्वस्तरीय अंतरराष्ट्रीय कृषि केंद्र, 879 करोड़ के बजट को कैबिनेट की मंजूरी

PDKV Dabha Land Project: नागपुर के दाभा में 879.63 करोड़ की लागत से विश्वस्तरीय अंतरराष्ट्रीय कृषि सुविधा केंद्र और बिडगांव नगर पंचायत भवन के लिए 1.86 हेक्टेयर मुफ्त जमीन को मंजूरी दी।

प्रमोद यादव

Highlights

  • नागपुर में अंतरराष्ट्रीय कृषि सुविधा केंद्र के लिए 879.63 करोड़ रुपये मंजूर।

  • डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय की दाभा स्थित जमीन पर होगा निर्माण।

  • पहले चरण के लिए 577.72 करोड़ रुपये की संशोधित स्वीकृति।

  • दूसरे चरण के निर्माण के लिए 301.91 करोड़ रुपये मंजूर।

International Agriculture Facility Centre Nagpur: नागपुर स्थित डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय की मौजा दाभा स्थित भूमि पर बनने जा रहे विश्व स्तरीय 'अंतरराष्ट्रीय कृषि सुविधा केंद्र' के निर्माण कार्य के लिए राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में संशोधित प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कुल 879.63 करोड़ के बजट को हरी झंडी दी गई।

नागपुर जिले की विडगांव तिरोड़ी (खुर्द) पांडुर्णा नगर पंचायत के प्रशासनिक भवन निर्माण के लिए कामठी तहसील के मौजा बिडगांव में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन मुफ्त देने को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दी गई है।

बिडगांव नपं भवन के लिए सरकारी जमीन मुफ्त मंजूर

इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की नागरिकों की सुविधाओं और सार्वजनिक हित को ध्यान में रखते हुए मौजा बिडगांव के सर्वे नंबर 31, 32 और 33 में से क्रमशः 0.67, 1.06 और 0.13 हेक्टेयर आर (कुल 1.86 हेक्टेयर जमीन मुख्य अधिकारी, नगर पंचायत विडगांव तिरोड़ी (खुर्द) पांढुर्णा को हस्तांतरित करने की स्वीकृति दी गई है।

व्यावसायिक खाका और संचालन केंद्र के सुचारु संचालन और बिजनेस मॉडल तैयार करने के लिए राज्य के मुख्य सचिव के स्तर पर एक 'नियामक समिति' और स्वतंत्र प्रबंधन समिति का गठन किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय केंद्र के निर्माण कार्य की जिम्मेदारी महाराष्ट्र राज्य अवसंरचना विकास निगम को सौंपी गई है।

चरण-वार बजट का विवरण

चरण-1: पहले चरण के मूल 235 करोड़ के बजट में 342.72 करोड़ की बढ़ोतरी करते हुए अब इसे 577.72 करोड़ की संशोधित प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।

चरण-2 दूसरे चरण के निर्माण कार्यों के लिए 301.91 करोड़ के बजट को मंजूरी दी गई है।

केंद्र कृषि क्षेत्र में आधुनिक ज्ञान, अनुसंधान, नवीनतम तकनीक, कृषि प्रदर्शनी और अंतरराष्ट्रीय स्तर के संवाद व विवारी के आदान-प्रदान के लिए एक प्रमुख वैश्विक मंच साबित होगा।

Weather Today: मुरासु तूफान का असर हुआ कम, देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ; 7 राज्यों में येलो अलर्ट

साइबर अपराधियों के निशाने पर बैंक और नॉन-बैंकिग सॉफ्टवेयर! एजेंसी ने एडवाइजरी जारी कर अलर्ट रहने को कहा

Explainer: क्या वाकई ग्रीन हैं ग्रीन क्रैकर्स, प्रदूषण, सेहत और जेब पर कितना असर? आसान भाषा में समझें

ओडिशा सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, प्रभारी प्रधानाचार्यों को हर महीने मिलेगा 10 हजार रुपये तक भत्ता

Festival Business: दिवाली पर देश में 7 लाख करोड़ रुपये का कारोबार, कैट ने 15-18% वृद्धि की जताई उम्मीद