गडकरी के जनसंपर्क में इनोवेशन की बहार (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नागपुर

Nagpur News: गडकरी के जनसंपर्क में इनोवेशन की बहार, नागपुर बना नवाचारों का हब

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के जनसंपर्क कार्यक्रम में नागपुर ही नहीं, बल्कि पूरे महाराष्ट्र और देश के अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया।

आंचल लोखंडे

नागपुर: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के जनसंपर्क कार्यक्रम में नागपुर ही नहीं, बल्कि पूरे महाराष्ट्र और देश के अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया। इस जनसंपर्क आयोजन में नागरिकों ने न केवल अपनी समस्याएं और मांगें रखीं, बल्कि कई लोगों ने नए प्रयोगों के प्रेजेंटेशन भी दिए और कृषि, आईटी, सड़क सुरक्षा आदि क्षेत्रों की प्रगति के लिए नई-नई कल्पनाएं मंत्री महोदय के समक्ष प्रस्तुत कीं।

कार्यक्रम खामला स्थित गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित किया गया, जहाँ सुबह से ही नागरिकों की भीड़ लग गई थी। विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक और क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर सीधे गडकरी से संवाद किया। खास तौर पर दिव्यांग नागरिकों ने कृत्रिम अंगों की उपलब्धता को लेकर निवेदन दिया। इस पर गडकरी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सहयोग में कोई देरी न हो।

'माझा रस्ता, माझा मित्र... माझा रस्ता, अपघातमुक्त रस्ता'

इस अवसर पर 'रोडमार्क फाउंडेशन' के पदाधिकारियों ने 'माझा रस्ता, माझा मित्र... माझा रस्ता, अपघातमुक्त रस्ता' नामक महत्वाकांक्षी अभियान की जानकारी गडकरी को दी। मंत्री महोदय ने इस उपक्रम के पोस्टर का अनावरण भी किया। यह अभियान सड़क सुरक्षा और 'अपघातमुक्त नागपुर' की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक ठोस पहल मानी जा रही है। हमास समर्थन वाले पोस्टर्स से पुणे में मचा बवाल, कर्वेनगर में युवकों की पिटाई...

“नए आइडिया, नई सोच”

गडकरी ने कहा कि नागपुर और विदर्भ क्षेत्र में सड़कों की गुणवत्ता में निरंतर सुधार किया जा रहा है, लेकिन इसके साथ-साथ नागरिकों को भी ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए। सड़क हादसों में कमी लाने के लिए हर स्तर पर जनजागृति आवश्यक है। उन्होंने रोडमार्क फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए संस्था प्रमुख राजू वाघ को शुभकामनाएं दीं। इस जनसंपर्क कार्यक्रम में अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी पहुंचे और उन्होंने गडकरी से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें