फ्लाइट से तेल लीक (AI Generated Image) 
नागपुर

नागपुर से गोवा जा रही IndiGo फ्लाइट का तेल लीक, यात्रियों में मचा हड़कंप, टेकऑफ करने वाला था विमान

IndiGo Flight 6E-6049: नागपुर-गोवा इंडिगो फ्लाइट में तेल लीक होने से हड़कंप; रनवे पर रोका गया विमान। 11 बजे की उड़ान रद्द, दोपहर 1 बजे दूसरे विमान से भेजे गए यात्री।

प्रिया जैस

Nagpur-Goa Indigo Flight: नागपुर के डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज एक बड़ा विमान हादसा टल गया। नागपुर से गोवा जा रही इंडिगो (IndiGo) की फ्लाइट के 'नोज व्हील' से अचानक तेल लीक होने के कारण रनवे पर ही विमान को रोकना पड़ा। गनीमत रही कि टेक-ऑफ से ठीक पहले तकनीकी टीम की नजर इस गड़बड़ी पर पड़ गई, जिससे एक बड़ा जोखिम टल गया।

नागपुर से गोवा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी सामने आने के बाद उसे टेक-ऑफ से पहले ही रोक दिया गया। जानकारी के मुताबिक विमान में तेल लीक होने की आशंका के चलते एहतियात के तौर पर उड़ान को रद्द कर दिया गया।

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार यात्रियों के बैठने के बाद विमान रनवे पर टेक-ऑफ की तैयारी में था, तभी तकनीकी टीम को विमान के नोज व्हील के पास तेल लीक होने की जानकारी मिली। इसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पायलट ने तुरंत उड़ान रोक दी और विमान को वापस पार्किंग बे में ले जाया गया।

दूसरे विमान से भेजा यात्रियों को

मिली जानकारी के मुताबिक नागपुर से गोवा जाने वाली इंडिगो फ्लाइट क्रमांक 6ई-6049 सुबह 11 बजे टेक-ऑफ करने वाली थी। तकनीकी जांच के दौरान एयरक्राफ्ट के नोज व्हील के पास तेल लीक का पता चला तो इसके बाद प्लेन में सवार सभी यात्रियों को उतार दिया गया।

यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी से बचाने के लिए एयरलाइन ने दूसरा इंतजाम किया और उन्हें दोपहर में करीब 1 बजे दूसरे विमान से गोवा भेजा गया। इस दौरान एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए नाश्ते का इंतजाम भी किया। नागपुर एयरपोर्ट एडमिनिस्ट्रेशन और एयरलाइन द्वारा तकनीकी खराबी के सही कारण की जांच की जा रही है।

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- माफ नहीं करेंगे

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!

How To File Online FIR: पुलिस स्टेशन गए बिना ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें? जानें Step By Step पूरा प्रोसेस

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह

PIB Fact Check: क्या सच में PM मोदी दे रहे सभी को 8,000 रुपए का दिवाली बोनस, जानें इसके पीछे का खेला