नागपुर में मची धूम (सौजन्य-इंस्टाग्राम) 
नागपुर

विश्व विजेता बना भारत, नागपुर में मनी दिवाली, फाइनल में जीत के बाद सड़कों पर मची धूम, देर रात तक चली आतिशबाजी

T20 World Cup Winner India: भारत बना टी20 विश्व चैम्पियन! नागपुर के सीताबर्डी से धरमपेठ तक आधी रात को मची दिवाली। न्यूजीलैंड को हराते ही सड़कों पर उतरा जनसैलाब। पूरी खबर पढ़ें।

प्रिया जैस

Nagpur Cricket Fans Celebration: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर भारत के विश्व चैम्पियन बनने के साथ ही नागपुर में दिवाली जैसा माहौल बन गया। टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत से शहर के क्रिकेट प्रेमियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और जगह-जगह जश्न का माहौल देखने को मिला। टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड पर जीत के बाद तिरंगा लेकर क्रिकेट प्रेमी सड़कों पर उतरे।

जश्न में देर रात तक आतिशबाजी होती रही। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले के दौरान शहर के कई इलाकों में बड़ी स्क्रीन लगाकर मैच का सीधा प्रसारण देखा गया। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता गया वैसे-वैसे दर्शकों का उत्साह भी चरम पर पहुंचता गया।

भारत माता की जय के गूंजे नारे

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय बल्लेबाजों के चौके-छक्कों पर युवाओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ जमकर आतिशबाजी की। मुकाबले में भारत की जीत तय होते ही पूरा शहर जश्न में डूब गया। क्रिकेट प्रेमी तिरंगा लेकर सड़कों पर उतर आए और ‘भारत माता की जय’ तथा ‘वंदे मातरम’ के नारों से माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया।

नागपुर में मची धूम (सौजन्य-सोशल मीडिया)

शहर के कई इलाकों में हुई आतिशबाजी

सीताबर्डी, धरमपेठ, महल, सदर, वर्धमाननगर, मोमिनपुरा, मानकापुर, मनीषनगर, मानेवाड़ा, दिघोरी, इतवारी और शुक्रवारी समेत शहर के कई इलाकों में देर रात तक आतिशबाजी होती रही। कई स्थानों पर युवा ढोल-ताशों की धुन पर नाचते-गाते नजर आए।

टीम इंडिया की इस शानदार जीत ने नागपुर के क्रिकेट प्रेमियों को जश्न मनाने का एक और यादगार मौका दे दिया जिससे पूरा शहर देर रात तक उत्साह और उल्लास में डूबा रहा। इससे पूर्व भी भारतीय टीम ने लीग मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रनों से हराया था तब भी सिटी में इसी तरह जश्न का माहौल बना था।

भारतीय सेना ने देश में ही क्यों चलाया था सैन्य अभियान? आजादी से जुड़े हैं तार, क्या है ऑपरेशन पोलो की कहानी

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब