कलमना में साले ने जीजा को उतारा मौत के घाट। (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नागपुर

Nagpur News: कलमना में साले ने जीजा को उतारा मौत के घाट, तो कन्हान में धारदार हथियार से युवक पर जानलेवा हमला

पारिवारिक विवाद के चलते साले ने अपने जीजा की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। मृतक का नाम ताराचंद प्रजापति निवासी कलमना है। तो वहीं एक दुसरी घटना में कन्हान में युवक की हत्या का प्रयास किया गया।

आंचल लोखंडे

नागपुर: पारिवारिक विवाद के चलते साले ने अपने जीजा की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। मृतक का नाम ताराचंद प्रजापति (35) निवासी कलमना है।

यह चौंकाने वाली घटना बुधवार रात यशोधरानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेहंदीबाग ब्रिज के पास जोशीपुरा में घटी। हर तीसरे दिन हो रही हत्याओं से शहर में कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा हो गई है तथा नागरिकों में भय का माहौल है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पारिवारिक विवाद के चलते उसके जीजा ने ही उसकी हत्या की है। पुलिस ने हत्यारे के साले राहुल इंगले को हिरासत में ले लिया है और देर रात तक उससे गहन पूछताछ कर रही है।

मामूली बात को लेकर हुई बहस

ताराचंद मजदूरी करता था। बुधवार रात वह जोशीपुरा स्थित मेहंदीबाग गए थे। इस दौरान उनके बहनोई राहुल भी उनके साथ थे। उनमें बहस हुई। जब बहस बढ़ गई तो राहुल ने सड़क किनारे पड़े गट्टू से ताराचंद के सिर पर वार कर दिए। ताराचंद खून से लथपथ होकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। राहुल खून से लथपथ हालत में वहां से भाग गया।

कन्हान में धारदार हथियार से युवक पर जानलेवा हमला

तो वहीं एक दुसरी घटना में हत्या का प्रयास किया गया। कन्हान थानांतर्गत रविवार की रात तकरीबन 9.30 बजे पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या का प्रयास किया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर कन्हान निवासी आरोपी केतन मधुकर ठाकरे (19) ने पुराने विवाद को लेकर मनीषा मेडिकल के पास, कन्हान में हरीश संजय संभलवार पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में धरमनगर कन्हान निवासी दुर्गा संजय संभलवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी केतन ठाकरे को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?

मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति से मिले आगरा के उद्योगपति पूरन डावर, हैदराबाद हाउस में बनी यादगार तस्वीर

9 और 10 अक्टूबर को दिल्ली में बंद रहेंगी शराब की दुकानें, प्रदर्शन से पहले सरकार का बड़ा फैसला

Explainer: कार्डियक अरेस्ट से नाना पाटेकर का निधन, लोगों को कैसे शिकार बना रही यह बीमारी? हर साल 7 लाख मौतें