मुंबई बारिश में बीच छाता लेकर निकले लोग (सोर्स: पीटीआई) 
नागपुर

महाराष्ट्र में IMD का ट्रिपल अलर्ट, पुणे-कोंकण में होगी तूफानी बारिश, मराठवाड़ा-विदर्भ को भी चेतावनी

IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी के साथ विदर्भ में सक्रिय निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण महाराष्ट्र में बारिश फिर बढ़ जाएगी। रायगड, रत्नागिरी, पुणे, कोल्हापुर, सातारा में रेड अलर्ट जारी किया है।

आकाश मसने

Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में पिछले सप्ताह से मानसून एक फिर सक्रिय हुआ है। मुंबई समेत तटीय इलाकों में भारी बारिश हो रही है। कई इलाकों में तो धूप भी नहीं निकली है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के साथ विदर्भ में सक्रिय निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण राज्य में बारिश की तीव्रता एक बार फिर बढ़ जाएगी, और अगले 48 घंटों में मुख्य रूप से पश्चिमी महाराष्ट्र और कोंकण घाट में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मुंबई और पश्चिमी उपनगरों में आज सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। अंधेरी, जोगेश्वरी, गोरेगांव, मलाड, कांदिवली, बोरीवली, दहिसर, विले पार्ले, सांताक्रूज़ और बांद्रा इलाकों सहित पश्चिमी उपनगरों में अभी भारी बारिश हो रही है। अगर भारी बारिश कुछ देर और जारी रही, तो पश्चिमी उपनगरों के निचले इलाकों में पानी भरने की संभावना है।

मौसम विभाग ने भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाते हुए रायगड, रत्नागिरी, पुणे, कोल्हापुर, सातारा में रेड अलर्ट जारी किया है। रायगड और रत्नागिरी में भारी बारिश को दौर जारी है।

अगले तीन दिन जमकर बरसेंगे बादल

IMD ने महाराष्ट्र में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कोंकण में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए मुंबई, ठाणे, पालघर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अनुसार, कोंकण के अधिकांश हिस्सों में आधी रात से ही बारिश हो रही है। तटीय इलाकों में हवा की गति भी तेज़ है और बारिश तेज़ है। आधी रात से शुरू हुई तेज़ बारिश सुबह से ही जारी है।

मराठवाड़ा और विदर्भ के मौसम का हाल

मराठवाड़ा के छत्रपति संभाजीनगर, बीड, जालना और लातूर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं। वहीं विदर्भ के अमरावती, चंद्रपुर और गड़चिरोली में भी भारी बारिश का चेतावनी जारी की है। साथ ही नागपुर समेत अन्य विदर्भ के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कैसा रहेगा नागपुर का मौसम?

पिछले 3-4 दिनों में नागपुर में धूप-छांव को खेल चल रहा है। कभी उमस भरी गर्मी सता रही है तो कभी रिमझिम बारिश थोड़ा सा सुकून देती है। साेमवार सुबह से नागपुर में बादलों का डेरा है। मौसम विभाग ने नागपुर के कुछ हिस्सो में भारी बारिश और कड़कडाहट के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां