नागपुर में भारी बारिश की चेतावनी (सौजन्य-IANS) 
नागपुर

Nagpur Monsoon: नागपुर में हैवी रेन का अलर्ट जारी, 3 दिन होगी मूसलाधार बारिश!

Nagpur Monsoon Update: नागपुर में बीते दिन हुई रिमझिम बारिश ने लोगों को उमस से राहत दी है। आनेवाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने नागपुर के लिए अलर्ट जारी किया है और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

प्रिया जैस

Nagpur Monsoon Update: सिटी में मंगलवार को सुबह से ही बदराया मौसम बना रहा। बीच में धूप भी निकली लेकिन शाम से मौसम बदल गया। दोपहर 4 बजे के करीब बादलों ने बरसना शुरू किया। उसके बाद कभी हल्की बारिश तो कभी बूंदाबांदी का सिलसिला चलता रहा। बारिश के चलते उमस भरी गर्मी से शहरवासियों को राहत मिली। वहीं मौसम विभाग ने सिटी में 24 से 26 जुलाई तक 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी दी है।

जिले में भी 22 से 26 जुलाई तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मंगलवार को सिटी का अधिकतम तापमान 32.6 डिसे दर्ज किया गया जो औसत से 1.9 डिसे दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25.6 डिसे दर्ज हुआ जो औसत से 1.6 डिग्री अधिक रहा। मंगलवार की सुबह 8.30 बजे तक सिटी में 1 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। दिनभर उमसभरी गर्मी से दोपहर 4 बजे के बाद बारिश ने राहत दी।

28 तक लगातार बारिश

नागपुर में 28 जुलाई तक हर दिन बारिश होने की संभावना विभाग ने जताई है। 23 जुलाई को बदराया मौसम बना रहेगा। कुछ स्पैल की हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं 24 से 26 जुलाई तक हैवी रेन हो सकती है। 27 व 28 जुलाई को भी शहर में बारिश के आसार हैं। इस दौरान सिटी का अधिकतम तापमान 30 से 34 डिसे और न्यूनतम तापमान के 24-25 डिसे तक रहने की संभावना विभाग ने जताई है।

जिले में सतर्कता की अपील

इधर, जिला प्रशासन ने ग्रामीण भागों में 4 दिनों तक मूसलाधार बारिश की संभावना के चलते नागरिकों से सतर्कता की अपील की है। मौसम विभाग ने बिजली की कड़क व बादलों की गर्जन के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। 23, 24 और 26 जुलाई को जिले में येलो अलर्ट और 25 जुलाई को आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

प्रशासन ने दिए निर्देश

प्रशासन ने नदी, नालों के किनारे निचले स्थानों पर रहने वाले नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है, साथ ही बिजली की कड़कड़ाहट व बादलों के गर्जन के समय बिजली उपकरण बंद रखने, खेतों में काम नहीं करने, बिजली के पोल, वृक्षों के नीचे खड़े नहीं रहने की अपील की गई है। किसी भी तरह आपदा के समय जिला नियंत्रण कक्ष, जिलाधिकारी कार्यालय से फोन क्रमांक 0712-2562668 से संपर्क किया जा सकता है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

यूपी से उत्तराखंड तक मूसलाधार बारिश का साया, IMD ने जारी किया अलर्ट, 65 km/h की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं

बीरभूम में हड़कंप! घर के ऑफिस में मिला TMC विधायक आशीष बनर्जी का शव, जांच में जुटी पुलिस

सरकार गिराने के लिए काले जादू का सहारा! शिवमोगा के मंदिर में क्या हुआ कि CM रेवंत रेड्डी ने BRS पर लगाए आरोप