-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Government Hospital Nurses Strike In Nagpur
नागपुर में नर्सों की हड़ताल जारी, ठेका कर्मियों का काम बंद, मेडिकल में अफरा-तफरी
- Written By: प्रिया जैस
Government Hospital Nurses Strike: नागपुर में नर्सों की हड़ताल पिछले कुछ दिनों से लगातार जारी है। नर्सों की हड़ताल के कारण नागपुर के मेडिकल में अफरा-तफरी मची हुई है, जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है।

नागपुर में नर्सों की हड़ताल जारी (सौजन्य-नवभारत)
Government Hospital Nurses Strike : सिटी के मेडिकल, मेयो और आयुर्वेद कॉलेज में नर्सों की हड़ताल की वजह से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। इस बीच मंगलवार को संगठन के साथ वैद्यकीय शिक्षा मंत्री की मुंबई में बैठक हुई लेकिन लिखित आश्वासन नहीं मिलने के कारण हल नहीं निकल सका। इस बीच मेडिकल सहित सुपरस्पेशलिटी, ट्रामा केयर सेंटर में कार्यरत चतुर्थ वर्ग के ठेका कर्मियों ने भी काम बंद कर दिया।
3 महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मियों के काम बंद से परेशानी बढ़ गई है। मेडिकल कॉलेजों में सफाई कर्मचारी सहित कक्ष परिचर के पद खाली होने से ठेका कर्मियों की नियुक्ति की गई है। मेडिकल में क्रिस्टल कंपनी द्वारा कर्मचारियों की आपूर्ति की जा रही है। फिलहाल करीब 337 कर्मचारी कार्यरत हैं जो 3 शिफ्ट में कार्य कर रहे हैं। इन कर्मचारियों को कंपनी द्वारा पिछले 3 महीने से वेतन नहीं मिला है।
नागपुर में मची अफरा-तफरी
वेतन की अनियमितता हमेशा ही होने से कर्मचारी त्रस्त हो गये हैं। इस महीने की वेतन की प्रतीक्षा करते हुए आखिरकार कर्मचारी परेशान हो गए और मंगलवार को कामबंद कर दिया। कर्मियों के काम बंद से सफाई सहित अन्य व्यवस्था लड़खड़ा गई। ठेका कर्मियों के आंदोलन के मद्देनजर मेडिकल प्रशासन ने नियमित कर्मियों से जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए। आईसीयू सहित अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर ड्यूटी के आदेश दिए गए लेकिन दोपहर के बाद अफरा-तफरी जैसी स्थिति देखने को मिली।
सम्बंधित ख़बरें
दिनभर रिमझिम के बाद रात में ‘कूल-कूल’ हुआ नागपुर; डेढ़ घंटे की झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, कई जगह जलजमाव
नागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
इथेनॉल पर क्यों चुप है विपक्ष? शुगर फैक्ट्री से क्या है कनेक्शन, जानें किन-किन नेताओं के पास है चीनी मिलें
मास्क के पीछे: चिकित्सकों का उपचार कौन करता है?- नेशनल डॉक्टर्स डे 2026 की थीम ने समाज को दिखाया आईना
अब भी कई पद खाली
क्रिस्टल कंपनी के कर्मचारी दोपहर को मेडिकल अधिष्ठाता कार्यालय के सामने एकत्रित हुए। वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर 3 महीने से वेतन नहीं मिलने पर रोष व्यक्त किया। मेडिकल, सुपरस्पेशलिटी और ट्रॉमा केयर सेंटर में नए और पुराने सफाई कर्मचारियों के लगभग 240 पद भरे जा चुके हैं जिनमें नए भर्ती हुए कर्मचारी भी शामिल हैं। इसी तरह अडेंटेंड के लगभग 330 पद भरे जा चुके हैं लेकिन अब भी स्थायी संवर्ग में स्वीकृत पदों की तुलना में लगभग 200 पद रिक्त बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें – नागपुर में सदर फ्लाईओवर की सुलझी गुत्थी, मेट्रो ने डिजाइन में किया ये बड़ा बदलाव
मंत्री के साथ बैठक रही बेनतीजा
महाराष्ट्र परिचारिका संगठन के मेडिकल शाखा सचिव शहजाद बाबा खान ने बताया कि मंगलवार को वैद्यकीय शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ के साथ बैठक हुई। मंत्री ने आर्थिक और तकनीकी मुद्दों पर विभाग के संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद ही किसी हल तक पहुंचने का आश्वासन दिया लेकिन जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलता तब तक हड़ताल स्थगित नहीं की जाएगी क्योंकि इससे पहले भी सरकार की ओर से आश्वासन मिला था, जबकि ठोस कार्यवाही नहीं हो सकी। खबर लिखे जाने तक नर्सों की हड़ताल जारी थी।
Government hospital nurses strike in nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यूपी में 2 जुलाई से UPTET Exam 2026 शुरू, 16 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे यह अहम परीक्षा
Jul 02, 2026 | 07:03 AMबारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Jul 02, 2026 | 06:59 AMदिनभर रिमझिम के बाद रात में ‘कूल-कूल’ हुआ नागपुर; डेढ़ घंटे की झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, कई जगह जलजमाव
Jul 02, 2026 | 06:57 AMKark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल
Jul 02, 2026 | 06:54 AMहोटल से लेकर इमारतों तक सिर्फ आग, जेलेंस्की की चेतावनी के चंद घंटों बाद कीव पर बरसी रूसी मिसाइलें
Jul 02, 2026 | 06:51 AMLIVEआज की ताजा खबर 2 जुलाई: मुंबई में भारी बारिश का कहर, कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति
Jul 02, 2026 | 06:42 AMJio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
Jul 02, 2026 | 06:23 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













