शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में घुसी ST बस (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

ब्रेक फेल होने से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में घुसी ST बस, हिंगना में एक सेकंड ने बचा ली कई जानें

Shivaji Chowk Hingana Accident: हिंगना शिवाजी चौक पर ST बस का ब्रेक फेल होने से बस शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में घुस गई। दो बाइक क्षतिग्रस्त, कोई जनहानि नहीं।

प्रिया जैस

Hingana News: हिंगना शहर के शिवाजी चौक पर शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (ST) की एक बस ब्रेक फेल होने के कारण सीधे एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में जा घुसी। सौभाग्य से इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

कान्होलीबारा से नागपुर शहर की ओर तेज रफ्तार से जा रही महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एसटी) की एक बस के ब्रेक फेल हो जाने से चालक का नियंत्रण छूट गया और बस सीधे हिंगना के शिवाजी चौक स्थित एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में जा घुसी। इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं है।

कान्होलीबारा से नागपुर जा रही थी बस

यह विचित्र दुर्घटना 13 दिसंबर की शाम करीब 6.30 बजे हुई। नागपुर ईमामवाड़ा डिपो की बस क्रमांक एमएच40-एन-9605 कान्होलीबारा से नागपुर की ओर जा रही थी। मोंढा गांव के पास बस के ब्रेक फेल हो गए। इसकी जानकारी चालक ने तुरंत डिपो प्रबंधन को दी।

इसके बावजूद बस को चलाते हुए चालक प्रकाश चौधरी हिंगना शहर में दाखिल हुआ। शिवाजी चौक पर बस तेज रफ्तार में आते हुए सामने स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में जा घुसी। इस दौरान दुकानों के सामने खड़ी दो दोपहिया वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

शटर की ठीक सामने रुकी बस

बस दुकान के शटर के ठीक सामने जाकर रुकने से बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही हिंगना पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। तत्काल क्रेन की मदद से बस को हटाया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से बहाल हुआ। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक ताजने कर रहे हैं।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन