नागपुर, हिंगना रोड, हत्या, (सोर्स: सौजन्य AI)  
नागपुर

शोर-शराबे से टूटी नींद तो बन गया कातिल; नागपुर क्राइम ब्रांच ने यूपी के प्रयागराज निवासी सुमित शुक्ला को दबोचा

Nagpur Hingna Road: नागपुर के हिंगना रोड पर मजदूर की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, नशे में हुए विवाद के बाद ईंट और लकड़ी से हमला कर हत्या की गई।

अंकिता पटेल

Nagpur Murder Case: नागपुर जिले के हिंगना रोड पर स्थित जोन चौक के पास एक मजदूर की हत्या के मामले क्राइम ब्रांच यूनिट 1 ने पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि शराब के नशे में शोर-शराबा और गालीगलौज करने की वजह से पास सो रहे आरोपी ने लकड़ी के गुटके और ईंट से वार कर मजदूर की हत्या कर दी। पकड़ा गया आरोपी प्रयागराज, उत्तर प्रदेश निवासी सुमित रवींद्रकुमार शुक्ला (32) बताया गया। वह मजदूरी के लिए नागपुर आया था।

दिनभर काम करने के बाद जहां सिर ढंकने की जगह मिल जाए, सो जाता था। विगत 28 जून की सुबह जोन चौक स्थित ठाकरे की चाय की दुकान के पीछे जितेंद्र उर्फ पप्पू बारेलाल तांडेकर (36) का शव बरामद हुआ था।

उसके सिर पर भारी वस्तु और ईंट से गंभीर वार किए गए थे। पप्पू भी परिसर में हमाली और वाहन चलाने का काम करता था। इस वजह से आसपास के लोग उसे जानते थे, इसलिए शिनाख्त करवाने में पुलिस को ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। नागपुर पुलिस ने उसके भाई दिनेश तांडेकर की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

खंगाले गए सीसीटीवी

जांच के दौरान नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने आसपास की कंपनियों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। सुमित ने हत्या की वारदात को अंजाम देना कबूला। उसने पुलिस को बताया कि घटना की रात यह और जितेंद्र चाय की दुकान के पास अलग-अलग शेड में सो रहे थे।

जितेंद्र शराब के नशे में जोर-जोर से चिल्ला रहा था जिससे अन्य लोगों की नींद खराब हो रही थी। जब उसने जितेंद्र को शांत रहने के लिए कहा तो उसने गालीगलौज शुरू कर दी। गुस्साए सुमित ने पास में पड़ा लकड़ी का गुटका और ईंट उठाकर जितेंद्र के सिर पर ताबड़‌तोड़ वार कर दिए जिससे उसकी मौत हो गई।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा