विधायक रोहित पवार, शिष्टमंडल फोटो सोर्स- नवभारत
नागपुर

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

Maharashta Highest Power Tariff: महाराष्ट्र में महावितरण देश में सबसे महंगी बिजली बेच रहा है। 400 यूनिट के लिए 4821 रुपये वसूले जा रहे हैं। NCP नेता वेदप्रकाश आर्य ने विधायक रोहित पवार से मुलाकात की।

प्रमोद यादव

Mahavitaran Electricity Bill Rates: देशभर के 28 राज्यों में सबसे महंगी बिजली महावितरण अपने घरेलू ग्राहकों को बेच रही है। हाल यह है कि किसी राज्य से तीन गुना तो किसी से दोगुने से अधिक दर में बिजली दी जा रही है।

उस पर हर वर्ष घाटा दिखाकर बिजली दर वृद्धि का प्रस्ताव भी मर्क के समक्ष प्रस्तुत करती है। महाराष्ट्र के घरेलू ग्राहक अगर 400 यूनिट बिजली का उपयोग करते हैं तो उसका बिल करीब 4,821 रुपये आता है जबकि यही बिल उत्तर प्रदेश की जनता को 2,265 रुपये का आता है।

राकां शरद पवार पार्टी के नेता वेदप्रकाश आर्य के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने विधायक रोहित पवार से भेंट कर महावितरण की इस लूट के बारे में तुलनात्मक जानकारी दी है। पवार ने यह मुद्दा विधानसभा में उठाने का आश्वासन दिया है।

शिष्टमंडल ने दावा किया सिक्किम में लगते हैं सिर्फ 1,420 रुपए

शिष्टमंडल ने दावा किया कि महाराष्ट्र राज्य में जहां 400 यूनिट बिजली के 4,821 रुपए वसूली की जा रही है वही सिक्किम में केवल 1420 रुपये लगते हैं। तुलना करें तो महाराष्ट्र में तीन गुना से अधिक बिल ग्राहकों से वसूला जा रहा है। यह घरेलू बिजली फेज-वन की दर है।

वहीं गोवा में 400 यूनिट बिजली का बिल 1,650 रुपए ही आता है। अरुणाचल प्रदेश में 1,780, हिमाचल प्रदेश में 1,980, मिजोरम में 2,050, तमिलनाडु में 2,210, गुजरात में 2,380, छत्तीसगढ़ में 2,510, आंध्र प्रदेश में 2,720, केरल में 2,890, मध्य प्रदेश में 2,950, तेलंगाना में 3,150, कर्नाटक में 3,410, राजस्थान में 3,520 और पंजाब में करीब 3,850 बिल होने का दावा किया गया।

राज्यवार बिजली बिल की तुलना (रुपयों में)

राज्य400 यूनिट का कुल बिल (₹)महाराष्ट्र की तुलना में कम (₹)
सिक्किम1,4203,401
गोवा1,6503,171
अरुणाचल प्रदेश1,7803,041
हिमाचल प्रदेश1,9802,841
मिजोरम2,0502,771
नगालैंड2,1002,721
मणिपुर2,1802,641
तमिलनाडु2,2102,611
बिहार2,2202,601
ओडिशा2,2502,571
उत्तर प्रदेश2,2652,556
त्रिपुरा2,3202,501
मेघालय2,3802,441
उत्तराखंड2,4502,371
छत्तीसगढ़2,5102,311
आंध्र प्रदेश2,7202,101
असम2,7402,081
झारखंड2,7802,041
हरियाणा2,8202,001
केरल2,8901,931
मध्य प्रदेश2,9501,871
तेलंगाना3,1501,671
कर्नाटक3,2801,541
गुजरात3,4101,411
राजस्थान3,5201,301
पश्चिम बंगाल3,6801,141
पंजाब3,850971
महाराष्ट्र4,821-

शिष्टमंडल ने कहा 15 दिन का अल्टीमेटम, फिर तीव्र जन आंदोलन

शिष्टमंडल ने चेतावनी दी है कि यदि महावितरण ने 15 दिनों में बिजली दरों में कमी नहीं की, तो नागपुर महावितरण के मुख्यालय का घेराव कर तीव्र जन आंदोलन किया जाएगा। शिष्टमंडल में अभिषेक आर्य, शेखर पाटिल, तरुण रामदासानी, जीतू केवलरामानी, हरीश तैवानी, जगदीश खुशालानी सहित बड़ी संख्या में नागरिक व व्यापारी शामिल थे।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें

TMC के ममता और ऋतब्रत बनर्जी दोनों गुटों ने दिए नए नाम और चुनाव चिह्न, अब चुनाव आयोग सुनाएगा फैसला

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े