नागपुर में भारी बारिश (फाइल फोटो) 
नागपुर

बारिश मूसलाधार, प्रशासन हुआ लाचार, नागपुर में आज भारी बारिश का अलर्ट, तोतलाडोह डेम के 2 गेट खोले

Nagpur IMD Alert: नागपुर में बीते दिन भारी बारिश के कारण ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। मौसम विभाग के अनुसार नागपुर शहर में आज भी भारी बारिश होने की संभावना है।

प्रिया जैस

Nagpur Heavy Rainfall: नागपुर में लौटता मानसून अपने तेवर दिखा रहा है। मंगलवार को भी सिटी में बादल मूसलाधार बरसे। केवल 2 घंटे की बारिश से सिटी तरबतर हो गई। कई इलाकों में जलजमाव देखा गया। अंडरब्रिज में लबालब पानी भरने से ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई। सुबह से ही धूप निकली और उमस भरी गर्मी हलाकान करने लगी।

दोपहर के बाद धूप-छांव का मौसम बना और शाम 5 बजे तक आसमान में काले बादलों ने डेरा जमा लिया। उसके बाद जो धुआंधार बारिश शुरू हुई तो लगभग 2 घंटे तक कभी बहुत तेज तो कभी मध्यम बारिश होती रही। शाम 5 से 7 बजे तक अच्छी बारिश हुई उसके बाद रिमझिम बारिश व बूंदाबांदी का सिलसिला चलता रहा। मौसम विभाग ने रात 8.30 बजे तक सिटी में 50.6 मिमी बारिश दर्ज की।

वहीं एक दिन पूर्व सोमवार को सुबह 8.30 से मंगलवार की सुबह 8.30 बजे तक सिटी में 28.6 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। 36 घंटों में ही सिटी में लगभग 80 मिमी बारिश हुई। वहीं सिटी के तापमान में भी गिरावट आ गई। अधिकतम तापमान 30.8 डिसे दर्ज किया गया जो औसत से 1.7 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 24.3 डिसे दर्ज किया गया जो औसत से 1 डिग्री अधिक रहा।

आज भी तेज बारिश के आसार

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आगामी 24 घंटों में यानी 17 सितंबर को भी 1-2 स्पैल की तेज बारिश हो सकती है। वहीं 18 से 22 सितंबर तक रोज ही कुछ स्पैल की हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान सिटी का अधिकतम तापमान 31 से 33 डिसे और न्यूनतम तापमान के 24 डिसे तक बना रहने के संकेत विभाग ने दिये हैं।

तोतलाडोह डेम के 2 गेट खोले

भारी बारिश के चलते पेंच जल विद्युत प्रकल्प तोतलाडोह डेम के 2 गेट खोलने पड़े। कार्यकारी अभियंता पेंच पाटबंधारे विभाग नागपुर ने बताया कि मध्य प्रदेश के चौराई डेम के गेट खोलने के कारण तोतलाडोह में जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, इसलिए मंगलवार को सुबह 11 बजे 2 गेट खोलने पड़े। 63.368 क्यूसेक पानी पेंच नदी में छोड़ा गया। नदी के निचले क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों, पुल आदि का उपयोग करने वाले नागरिकों से सतर्कता की अपील उन्होंने की।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट