नागपुर भीषण गर्मी, डेंटल अस्पताल,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)  
नागपुर

न शेड काम आया, न पानी मिला: नागपुर में शासकीय दंत अस्पताल में कतार में खड़े मरीजों पर टूटा 'लू' का कहर

Nagpur Heatwave News: नागपुर की भीषण गर्मी के बीच शासकीय दंत अस्पताल में पंजीयन कतार में खड़े 2 मरीज चक्कर खाकर गिर पड़े। गर्मी और सुविधाओं की कमी पर मरीजों ने नाराजगी जताई।

अंकिता पटेल

Nagpur Heatwave Public Health: नागपुर इन दिनों भीषण गर्मी कहर बरपा रही है। सुबह से ही गर्म हवा हलाकान कर रही है। इस हालत में 'कतार' में खड़े रहना जानलेवा बन रहा है। इसी तरह की एक घटना सोमवार को शासकीय दंत महाविद्यालय व अस्पताल में सामने आई। पंजीयन के लिए कतार में खड़े 2 मरीज चक्कर खाकर गिर पड़े। इनमें से एक मरीज को तुरंत मेडिकल भेजना पड़ा। सप्ताह के पहले दिन डेंटल अस्पताल की ओपीडी में भीड़ ज्यादा होती है।

पंजीयन के लिए मरीजों की लंबी कतार लगती है। गर्म हवा के बीच खड़े रहने में मरीजों को दिक्कतें आती हैं। कतार लंबी होने से इंतजार करना पड़ता है। इसी कतार में बच्चों के साथ ही बुजुर्ग भी खड़े थे। बैठने की पर्याप्त जगह नहीं होने से लोगों को तपते रहना पड़ता है। इसी बीच सोमवार को 2 मरीज चक्कर खाकर गिर पड़े। आसपास खड़े लोगों ने पानी पिलाया और तुरंत मेडिकल में भेजा गया।

मरीजों और परिजनों का कहना है कि भीषण गर्मी, बैठने की जगह का अभाव और पीने के पानी की व्यवस्था नहीं होने से ऐसी घटनाएं हो रही हैं। पंजीयन के लिए बाहर काउंटर बनाया गया है। यहां शेड लगाया गया है।

भीषण गर्मी में अस्पताल की कतारों में मरीज बेहाल

गर्म हवा के थपेडों के बीच मरीज घंटों खड़े रहते हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग कतार होने के बावजूद उसमें सभी लोग शामिल हो जाते है जिससे बुजुर्गों को राहत नहीं मिल पा रही। पहली मंजिल स्थित 116 नंबर मुख शल्य चिकित्सा विभाग के बाहर भी स्थिति बदहाल है, वहां आने-जाने के लिए केवल 3 फीट चौड़ी संकरी गली है।

बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से मरीज और परिजन इधर-उधर खड़े रहने को मजबूर है। सिक्योरिटी गार्ड लगातार लोगों को हटाते रहते हैं, जबकि डॉक्टर एक-एक मरीज का नाम लेकर बुलाते हैं। दवा वितरण खिड़की पर भी मरीजों की लंबी कतार लगी रहीं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट