प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI) 
नागपुर

ग्वालियर-नागपुर 6 लेन हाईवे: 40 हजार करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट, अब 10 घंटे में पूरा होगा MP से महाराष्ट्र का सफर

Gwalior To Nagpur Expressway: ग्वालियर से नागपुर के बीच 569 किमी लंबे सिक्स-लेन इकोनॉमिक कॉरिडोर पर काम तेज हो गया है। इससे मध्य प्रदेश के 9 जिलों को सीधे फायदा होगा और सफर का समय आधा रह जाएगा।

आकाश मसने

Gwalior Nagpur 6 Lane Highway: मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की घोषणा के बाद ग्वालियर से नागपुर तक प्रस्तावित 569 किलोमीटर लंबे सिक्स-लेन मेगा हाईवे कॉरिडोर पर काम ने रफ्तार पकड़ ली है। लगभग 40,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली यह महत्वाकांक्षी परियोजना उत्तर और दक्षिण भारत के बीच व्यापारिक और यात्री परिवहन की तस्वीर बदल देगी।

10 घंटे में पूरा हाेगा सफर

ग्वालियर से नागपुर के बीच नया सिक्स-लेन कॉरिडोर के बनने के बाद यह सफर मात्र 10 से 12 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। यह हाईवे न केवल समय बचाएगा, बल्कि ईंधन की खपत में भी भारी कमी लाएगा।

इन 9 जिलों से गुजरेगा कॉरिडोर

यह इकोनॉमिक कॉरिडोर मध्य प्रदेश के दिल से होकर गुजरेगा। इसके रूट में मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, भोपाल, रायसेन, नर्मदापुरम और बैतूल शामिल हैं। इन सभी 9 जिलों में एक-एक इंडस्ट्रियल क्लस्टर विकसित करने की योजना है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

दिल्ली से नागपुर का सीधा कनेक्शन

विशेषज्ञों के अनुसार, इस कॉरिडोर को आगरा-ग्वालियर प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा। ऐसा होने पर दिल्ली से नागपुर तक का एक सीधा हाई-स्पीड रूट तैयार हो जाएगा। इससे उत्तर भारत का माल (खाद्यान्न, फल, सब्जियां और दवाइयां) महाराष्ट्र के बंदरगाहों तक बहुत तेजी से पहुंच सकेगा।

पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

इस हाईवे के निर्माण से एमपी के प्रमुख पर्यटन स्थल जैसे सांची, खजुराहो, पचमढ़ी, कूनो नेशनल पार्क और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इसके लिए डीपीआर (DPR) तैयार करने और ब्लैक स्पॉट्स को खत्म करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर